Loading...

आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था ने मनाया स्नेह मिलन




नागपुर। आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था की महिला प्रकोष्ठ ने वानाडोंगरी, हिंगना, नागपुर स्थित संस्था कार्यालय में रविवार २९ नवम्बर को स्नेह मिलन का आयोजन किया। संस्था की महिला सदस्यों ने एक दूसरे को मुंह मीठा कराया। संस्था की सचिव ज्योति द्विवेदी ने कहा कि संस्था गतिविधियों के सफल संचालन में महिलाएं भी अपनी अहम भूमिका निभाएं। 

वर्तमान समय महिला सशक्तिकरण का समय है। हमें रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने पर बल दिया जाना चाहिए। संस्था की सदस्य संजीवनी चौधरी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि संस्था सदैव ही महिलाओं के प्रति सकारात्मक कार्य करती आई है और भविष्य में भी करती रहेंगी उन्होंने ने बताया कि स्नेह मिलन के साथ फल आहार महोत्सव का भी आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न तरह के पकवान मिठाइयां तैयार की गई तथा फल भी सेवन के लिए उपलभ्ध किये गए। 

स्नेह मिलन में संस्था की सचिव ज्योति द्विवेदी, संस्था की विशेष अतिथि संजीवनी चौधरी, संस्था की उपाध्यक्ष सविता मिश्रा, सदस्य वर्षा तेलंग, लक्ष्मी झाड़े, कल्पनाताई झाड़े, सोनू अम्बागड़े, कौशिकी द्विवेदी, मंजू झा, अनिता देशमुख, सरिता जूनघरे सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।
सामाजिक 5345486828802249327
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list