Loading...

मेट्रो ट्रेन में सायकिल ले जाने संबंधी सेवा शुरू की




नागपुर। मेट्रो यात्रा के साथ अब अपनी या फिडर सर्विस यहां उपलब्ध सायकिल भी एक जगह से दुसरे जगह से जाने के लिए सायकिल मेट्रो ट्रेन में ले जाने संबंधी सेवा शुरू की गई है और नागरिक इसे पसंद कर रहे है। इसी तारतम्य में रविवार सुबह हॉक रायडर्स इस सायकलिस्ट समूह ने मेट्रो ट्रेन में सायकिल साथ ले जाकर मेट्रो से यात्रा की और खापरी स्टेशन यहां उतर मिहान स्थित परिसर में सायकिल से राईड कर फीर से खापरी से सीताबर्डी तक यात्रा की। 

अंदाजन 20 से 25 सायकलिस्ट इसमें सहभागी हुए थे। जिसमें 5 वर्ष वयोगट के सायकलिस्ट ने भी मेट्रो से यात्रा की। महा मेट्रो प्रशासन ने नागरिकों के लिए सायकल साथ ले जाने के लिए सेवा उपलब्ध कराई गई है। इसके पूर्व भी कुछ मेट्रो यात्रियों ने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से लोकमान्य नगर स्टेशन दरम्यान सायकल साथ ले कर मेट्रो से यात्रा की। 

हॉक रायडर्स समूह के प्रमुख अजय बन्सोड ने बताया कि, महा मेट्रो ने बहुत अच्छी सेवा हम जैसे सायकलिस्ट के लिए उपलब्ध कराई है। इसके लिए मेट्रो प्रशासन का आभार व्यक्त करते है। शहर में बड़े पैमाने में सायकलिस्ट प्रतिदिन सायकल से यात्रा कर कॉलेज, ऑफिस और अन्य जगह आना - जाना करते है। सायकल मेट्रो में साथ ले जाना फायदेमंद हुआ है और आज की हमारी यात्रा अत्यंत आनंददायक ठहरा है। हमारे समूह के सदस्य ने इस सेवा का भरपुर आनंद लिया ब इस के बाद भी हम सभी सायकल साथ ले कर मेट्रो से यात्रा कर अन्य नागरिकों के लिए प्रेरित करेंगे ऐसी भावना श्री. बन्सोड ने व्यक्त की। 

महा मेट्रो ने इस अनोखे यात्रा के लिए यात्रियों से आवाहन किया है कि मेट्रो यात्री अब किसी भी जगह जाने के लिए आसानी से मेट्रो में सायकिल साथ लेकर यात्रा करे इससे अब मेट्रो के साथ सायकिल ऐसी पर्यावरणपूरक यात्री सेवा नागरिकों के लिए फायदेमंद होगी। मेट्रो कोच यहा सायकलिस्ट के लिए योग्य सूचना फलक और सायकिल रखने के लिए योग्य जगह निर्धारित की है।
यातायात 205476633046436707
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list