Loading...

दीपावली इको फ्रेंडली मनाने का लिया संकल्प


दीपावली इको फ्रेंडली मनाने का लिया संकल्प


नागपुर। नाग विदर्भ सेंट्रल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश जग्यासी के मार्गदर्शन में प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की अपील नागरिकों से की गई है। सिन्धी समाज के कई जागरूक नागरिकों ने इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का संकल्प लिया है। 

कोरोना वायरस के चलते हुए पटाखों के प्रदूषण से कोरोना वायरस बढ़ने की ज्यादा संभावना जताई जा रही है इसलिए पटाखों को भीड़भाड़ भरे इलाकों से दूर होकर मैदानों व खाली स्थानों पर पटाखे जलाने की अपील जागरूक नागरिकों ने की है। 

ठाकुरदास जगियासी, केटी धनराजानी, बंटी दुदानी, सनी दुदानी, जवाहर चुग, गुलशन कुमार, हरि सचदेव, राकेश गुरुवाणी, कमलेश घनवानी आदि में जनजागृति अभियान शुरू किया है। सैनिटाइजर हाथों में लगाकर पटाखे नहीं जलाने चाहिए। इससे पटाखों को जलाने से शरीर में नुकसान हो सकता है।
सामाजिक 4222291884669020476
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list