ज्ञान का संपत्ति में करे रुपांतर : नितिन गडकरी
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_40.html
ज्ञान का संपत्ति में करे रुपांतर : नितिन गडकरी
नागपुर। केंद्रीय महामार्ग परिवहन व एमएसएमई मंत्री नितीन गडकरी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कौशल्य विकास देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। किन्तु विविध क्षेत्र का कौशल्य देश के ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में पहुंचना चाहिए। इससे पिछड़े क्षेत्र का विकास होगा और रोजगार की समस्या नियंत्रण में आयेगी।
हाल ही में स्कील टेबल बुक का विमोचन केंद्रीय मंत्री गडकरी के हाथों किया गया। इसी अवसर पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से वे बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति में संशोधन, उद्यमशीलता, विज्ञान, तंत्रज्ञान, कौशल्य और यशस्वी प्रयोग का नाम ही ज्ञान है। इस ज्ञान का संपत्ति में रुपांतर करने का यही समय है।
इस कारण कौशल्याधिष्ठित मनुष्यबल आज देश के लिए और विविध उद्योगों के लिये अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। किसी भी क्षेत्र में काम करने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किये बिना कौशल्य हासिल नहीं किया जा सकता। और कौशल्य हासिल करने के लिए कौशल्य विकास के प्रशिक्षण की आवश्यकता है। कौशल्य विकास ही आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने वाला मार्ग है।
