Loading...

सिंधु युवा शक्ति ने मनाया गुरुनानक देव जयंती पर्व




नागपुर। सिंधु युवा शक्ति सामाजिक व बहुद्देश्यीय संस्था,नागपुर द्वारा आज गुरुनानक देव जी की 551वी  जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी. इस शुभ अवसर पर सर्वप्रथम संस्था के अध्यक्ष महेश भठेजा द्वारा गुरुनानक देव जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. समस्त संस्था के सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना की गयी. तत्पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद स्वरूप अल्पाहार का वितरण किया गया।

इस अवसर पर संस्था के महासचिव राजेश धनवानी, कोषाध्यक्ष भारत पारवानी,उपाध्यक्ष ज़िया शेख़, राजेश खत्री, दिलीप धनवानी, किशोर वासवानी, मनोज माखीजा, गिरीश मंजानि, अनूप आसवानी, हरीश मूलचंदानी, राम दलवानी, विजय जेसवानी,संस्था सदश्य कमल मोटवानी,किशोर रूचवानी, राजेश स्वामनानी, अंजुषा पारवानी, काजल धनवानी, वंशिका मंजानि, खेलेंद्र  बिठले, प्रशांत घोरडाकर आदि प्रमुखता से उपस्थित रहे. 

कार्यक्रम के दौरान विशेष अतिथि के रूप में आर्मी मैन विजय थोरात एवं दशप्रेमी अधिवक्ता. सुरेंद्र मिश्रा (हिंदुस्तानी) उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन मनोज माखीजा द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन हरीश मूलचंदानी द्वारा किया गया.
धार्मिक 2806751514268990914
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list