आज से गोरेवाडा जंगल सफारी हुई शुरू
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_59.html
आज से गोरेवाडा जंगल सफारी हुई शुरू
नागपुर। शहर से १० किमी दूरी पर स्थित गोरेवाड़ा क्षेत्र में गत कई वर्षों से १५ किमी की जंगल सफारी है। जिलाधिकारी के अनुमति के बाद जिला आपदा प्रबंधन के नियम को मानते हुए दिवाली के एक दिन पहले शुक्रवार से नागपुर के समीप बनी गोरेवाड़ा जंगल सफारी आखिरकार शुरू होने जा रही है। कोरोना संक्रमण के कारण इसे बंद रखा गया था।
१३ नवंबर से सैलानियों के लिए इसे खोला जाएगा। सफारी का समय सुबह ६ से १० व दोपहर २.३० से ६ बजे तक रहेगा। यहां ४ जिप्सी उपलब्ध हैं। वहीं निजी वाहनों से भी जंगल सफारी करने का मौका मिलेगा। वहीं महा इको टूरीजनल वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी सैलानियों को मिल सकेगी।
सुबह के जंगल सफारी की ऑनलाइन बुकिंग एक रात पहले करनी होगी। दोपहर की बकिंग १२ के पहले करनी पड़ेगी। इस बार जंगल सैर करनेआने वालों को कुछ नियम मानने पड़ेंगे। पहले तापमान की जांच, मास्क व फेसशील्ड का उपयोग करना अनिवार्य, सैनेटाइज रखना, १० साल से कम व ६५ से ऊपर के व्यक्ति को सफारी की अनुमति नहीं मिलेगी। वाहन क्षमता से ५० प्रतिशत ही लोग ही जा सकेंगे।
