Loading...

छात्र कर रहे समय का सदुपयोग


छात्र कर रहे समय का सदुपयोग


आकर्षक दियों का निर्माण कर रही लीशा, डिंपल, भूमिका


नागपुर। मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे. इसी बात को चरितार्थ किया है जरीपटका निवासी सिंधु युवा फोर्स के अध्यक्ष गुड्डू केवलरामानी की बेटियां और भांजी लीशा, डिंपल केवलरामानी और भुमीका चावला ने. 

शहर में जहां कोविड - 19 की रोकथाम के लिए स्कुल कालेज बंद होने कारण बच्चे मनोरंजन के लिए मोबाइल एवं अन्य उपकरणों का सहारा ले रहे हैं वहीं लीशा, डिंपल और भुमीका चावला ने छोटी उम्र में दिपावली में लगने वाले मिट्टी के अलग - अलग प्रकार के दिए, पेंट, मोम और सजावट के लिए अन्य सामग्री खरीदकर उन्हें पेंट के साथ सजावट कर नयनाभिराम रूप दे रही है. 

यह सिलसिला पिछले कई दिनों से निरंतर सुबह 10 से रात 11 बजे तक चल रहा है. लीशा, डिंपल और भुमीका ने प्रचार हेतु सोशल मीडिया का सहारा लिया और उनकी मेहनत और लगन का हाल यह है कि इस समय उनके पास इन आकर्षक दियों की काफी मांग हैं. आलम यह है कि दिए तैयार होने के पहले ही बिक चुके होते हैं ये तीनों स्वयं ही घर घर दिए पहुंचाने का कार्य करती है।
समाचार 5607302869201668895
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list