बप्पी लहरी के गानों के कार्यक्रम को मिली बड़ी सफलता
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_616.html?m=0
बप्पी लहरी के गानों के कार्यक्रम को मिली बड़ी सफलता
नागपुर। फ्रेंड्स म्युझिकल हंगामा की ओर से जाने माने गायक मो. रफ़ी स्मृती कल्चरल हॉल में आयोजित बप्पी लहरी स्पेशल लाइव शो को 3 हजार से अधिक व्यूज मिले तो 5 हजार से अधिक कमेंट्स और 250 शेयर मिले। एफबी लाइव के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में गायकों ने बप्पी लहरी के गीतों का प्रदर्शन कर जबरदस्त हंगामा किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले प्रसिद्ध गायक और संगीतकार बप्पी लहरी के जन्मदिन के उपलक्ष में फ्रेंड्स म्यूजिकल हंगामा द्वारा शनिवार को बप्पी लहरी स्पेशल लाइव शो का फेसबुक लाइव पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम की परिकल्पना और मंच संचालन आनंद राज 'आनंद' ने किया था।
परिणिता मातुरकर, प्रतिभा कडू, महेश लालवानी, भावना लालवानी, राजू व्यास, शिवकुमार आवाझे, लखविंदर सिंह तुली और जसबीर सिंह ओबेरॉय ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और दर्शकों की प्रशंसा हासिल की। श्याम यादव, सविता यादव, सानिका मुंडारी, राजेश रामटेके, श्याम चिलते, नरेंद्र सिंह, देवेंद्र यादव, गौतम कुमार, ज्योति लाचलवार, तुषार रंगारी, अरुणा चौधरी, संजय किन्हेकर, अशोक देशमुख, ए. पी. पात्रा, प्रमोद अंधारे, जया धाबेकर, सतपाल सिंह, अवधेश गुप्ता, अभिषेक सिंह, शंभू कुमार ने बप्पी लहरी के गीतों का शानदार तरीके से प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के गायक, मंच संचालक और आयोजक आनंद राज 'आनंद' ने 'रामजी की निकली सावरी' से कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद मंजिले अपनी जगह है, मुस्कुराता हुआ, सांसो से नही, आओ तुम्हे, माना हो तुम, प्यार चाहिए, जादू तेरी नजर, प्यार बिना चैन कहां, देखा जो तुमको, यार आ रहा है, ये रेशमी जुल्फे, तारों मे सजके, तम्मा तम्मा लोंगे जैसे गीत की लडीया गायकों ने फोडी। बंबई से आया मेर दोस्त इस धडाकेबाज समापन गीत के बाद चलते - चलते मेरे गीत इस गीत का गायकोंने श्रोताओं को विदा किया।
रियाज शेख, एडिटर इन चीफ, टीएनएन न्यूज 24, कॉमेडियन विनोद पुरोहित, दिवाकर कामराज, चीफ क्रू कंट्रोलर, मध्य रेल, महेंद्र प्रताप सिंह जी, चीफ लोको इंस्पेक्टर को इस समारोह में सम्मानित किया गया। कवि सुदामा अक्रांत, एफबी लाइव कोऑर्डिनेटर, सानिका मंडरी, कार्यक्रम समन्वयक, कादर संगीत अकादमी के अजीज पटेल, दिलीप जेसवानी ने भी कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के सूत्रधार आनंद राज 'आनंद' ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का आभार व्यक्त किया।
