Loading...

नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स का अनुठा उपक्रम

ऑनलाइन व्यापार रूपी रावण का किया दहन  

नागपुर। नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अश्विन मेहाड़िया के हस्ते चेंबर प्रांगण में ऑनलाइन व्यापार रूपी रावण का दहन किया गया। 

अध्यक्ष अश्विन मेहाड़िया ने कहा कि वर्तमान में बढ़ते हुये ऑनलाइन व्यापार के कारण भारत का स्थापित खुदरा व्यापारी एवं पारंपारिक व्यापार व्यवस्था पतन की ओर बढ़ रही है तथा छोटे व मझोले व्यापारियों का अस्तित्व खतरे में आ गया है। 

अगर ऐसी ही परिस्थिती बनी रही तो, व्यापारी जो स्वंय अपने प्रतिष्ठान का मालिक है वह अपना व्यापार बंद कर दुसरों के यहां पर नौकरी करने को मजबुर हो जायेगा। चेंबर के सचिव रामअवतार तोतला ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार में पारदर्षिता तथा कड़े सरकारी दिशानिर्देश न होने के कारण ग्राहको को भी नुकसान उठाना पड़ता है। 

ऑनलाइन व्यापार की अनुचित प्रतिस्पर्धा होने से ग्राहकों को प्रलोभनो द्वारा आकर्षित किया जा रहा है। जिसके कारण स्थापित व्यापारी बाजार से बाहर होते जा रहे है। छोटे व मझोले व्यापारी को पांरपारिक व्यापार में 5 से 7 प्रश. तक अधिक खर्च उठाना पड़ता है। 

अतः सरकार ने ऑनलाइन व्यापार करने वाली कंपनियों के लिये जीएसटी की उच्चत्तम दरें लागू करना चाहिये। ताकि स्थापित व्यापारी वर्ग स्वंय को बाजार की प्रतिस्पर्धा बनाये रखने के साथ- साथ रोजगार भी उपलब्ध करा सके। 

इस अवसर चेंबर के सर्वश्री अध्यक्ष अश्विन मेहाड़िया, आईपीपी हेमंतगांधी, उपाध्यक्ष अर्जुनदास आहुजा, फारूखभाई अकबानी, संजय के. अग्रवाल, सचिव - रामअवतार तोतला, कोषाध्यक्ष - सचिन पुनियानी, कार्यकारणी सदस्य नटवर पटेल, नीरज खख्खर, लोकेश चंदवानी, के. लोकेश चंदवानी, के. आहुजा उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिव रामअवतार तोतला ने दी।
समाचार 3847272771731831305
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list