Loading...

मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों को किया सम्मानित

नागपुर। मध्य रेल, नागपुर मंडल पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रिचा खरे ने फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान के अंतर्गत डिवीजनल स्पोर्ट एसोशियेशन द्वारा आयोजित की। 

दूसरी कड़ी में 3 नवंबर को मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रिचा खरे ने रेल अधिकरियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।। 

अधिकारी में सर्वश्री जय सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा), अक्टूबर 2020 में कुल गतिविधि 305, एस के जैसवाल, विभागीय दूरसंचार अभियंता नागपुर अक्टूबर 2020 में कुल गतिविधि 252, कर्मचारी में सर्वश्री पवन डांगरे, (वाणिज्य विभाग) अक्टूबर 2020 में कुल गतिविधि 276, के के मोहन, (लोको पायलट) अक्टूबर 2020 में कुल गतिविधि 96 इन्हे सम्मानित किया गया। 

इस अभियान के अंतर्गत साइकलिंग, दौड़, रनिंग, वॉकिंग एवं योगा का सराव पूर्ण किया गया, जिससे उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता निर्माण होगी एवं उनका स्वास्थ अच्छा रहेगा तथा कोरोना संक्रमण के दौरान अपने स्वास्थ्य के लिए यह काफी उपयोगी साबित हुआ है। 

इसका श्रेय मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रिचा खरे को जाता है, जिन्होने इस अभियान में रोजाना हिस्सा लेने हेतु प्रोत्साहित किया तथा रेल अधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों को स्वस्थ रहने हेतु प्रोत्साहित किया, जिससे वे अपने दैनंदिन जीवन में अपने स्वास्थ्य को अच्छा रख सके। 

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परि), अनूप कुमार सतपथी, अपर मंडल रेल प्रबंधक (टेकनिकल), मनोज तिवारी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कृष्णनाथ एस पाटिल, मंडल खेल सचिव मनोज सपकाल एवं अधिकारी उपस्थित थे।
समाचार 5941072943903127876
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list