Loading...

गडकरी ने महामार्ग की १६ योजनाओं का किया लोकार्पण



नागपुर। केंद्रीय परिवहन व एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी के हाथों उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण की ओर से महामार्ग की १६ योजनाओं का लोकार्पण, कोनशिला अनावरण व एक कार्य का शुभारंभ  किया गया। इस योजना पर ७,४७७ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे है। करीब ५०५ किमी का महामार्ग तैयार होने जा रहा है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण का व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महामार्ग के इस जाल के कारण उत्तरप्रदेश के विकास का चित्र ही बदल जाएगा। आगामी काल में उत्तरप्रदेश सुखी, संपन्न व समृध्द राज्य बनेगा ऐसा विश्वास गडकरी ने इस अवसर पर व्यक्त किया। गत ६ वर्षों के काल में उत्तरप्रदेश में महामार्ग की लंबाई में ४० प्रश वृद्धि हुई है। ७,६४३ किमी से मार्ग की लंबाई आज ११,३८९ किमी तक पहुंच गई है। 

ऐसा बताते हुए गडकरी ने कहा अभी तक २ लाख करोड़  रुपये उत्तरप्रदेश के महामार्ग के लिए खर्च किये गये है। ३ वर्षों में पुनः २ लाख करोड़ के महामार्ग तैयार करने की बात गडकरी ने कहते हुए बताया कि इसमें सीमेंट रोड का भी समावेश है। वर्ष २०१४ से २०२० तक ४२ हजार करोड़ रुपये खर्च कर ३,७०० किमी महामार्ग के कार्य पूर्ण किये गए। 

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि उत्तरप्रदेश में गत ६५ वर्षों में जितना नहीं हुआ है उससे ज्यादा महामार्ग का विकास विगत ६ वर्षों में किया गया है। इन महामार्गों के कारण उत्तरप्रदेश में विकास कार्यों की गति और अधिक बढ़ेगी। वीडियो कॉन्फ्रेंन्स के माध्यम से हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य, केंद्रीय राष्ट्रीय महामार्ग राज्यमंत्री डॉ. वी.के. सिंग व अन्य उपस्थित थे।

समाचार 8994942765244943135
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list