क्या खूब लगती हो ...
रजनीगंधाचा अनलिमिटेड म्युझिक का हंगामा
नागपुर। पुराने हिंदी फिल्म के गीतों की मिठास अभी भी श्रोताओं के मन में भरी हुई है। जहां भी उन मधुर गीतों की धुन सुनाई देती है, कान उस और अपने आप मूड जाते हैं और वे गाने मन को अपने वश में कर लेते है। रजनीगंधा म्यूजिक अनलिमिटेड ने कुछ ऐसे मधुर गीत दर्शकों के सामने पेश किए। इस पुराने मधूर गीतों को दर्शकों ने खूब सराहा।
रजनीगंधा म्यूजिक अनलिमिटेड के म्यूजिकल प्रोग्राम को मंगलवार को फेसबुक लाइव के जरिए स्ट्रीम किया गया। कार्यक्रम की सफलता में प्रशांत मानकर और धनश्री भगत का योगदान रहा, जिसकी परिकल्पना रजनीगंधा की निदेशक परिणीता मातुरकर ने की।
इस मौके पर गायिका अनुराधा पाटिल, प्रिया गुप्ता, अर्चना अंबुलकर, सुहास अंबुलकर, आचल वालदे, प्रदीप गौर, धनंजय बापट, प्रमोद अंधारे, जसबीर सिंह ओबेरॉय, चंचल सिंह, अशोक बुरडे , क्षितिज श्रीवास्तव और नरेश कावले गाने प्रस्तुत किये।
प्रमोद अंधारे ने पुकारता चला हूं मैं इस गीत के साथ कार्यक्रम शुरू किया है। परिणीता और अशोक ने तुम पास आये यह युगल गीत प्रस्तुत करने के बाद जबकि धनंजय के साथ तुही रे तुही रे और ओबेरॉय के साथ क्या खूप लगती हो इस गीत की प्रस्तुती दी। प्रशांत मानकर ने प्रिया के साथ देखो मैने देखा है ये एक सपना गीत प्रस्तुत किया।
धनश्री भगत इनके जरा जरा बहकता है इस गीत को भी दर्शकों ने खूब सराहा। नरेश कावले ने सांझ ढले गगन तले, प्रमोद और प्रिया ने अभी ना जाओ छोडकर गीत की प्रस्तुति दी। तेरी ऑंखो के सिवा इस गीत को अशोक बरडे ने गाया। काटे नही कटते, अपने प्यार के सपने, टिप टिप बरसा पानी, तुही रे तुही रे, देखो मैने देखा है, क्या खूब लगती हो एक से बढकर एक गीत गायकों द्वारा प्रस्तुत किये गये । अनुराधा ने कार्यक्रम का समापन जब छाये तेरा जादु इस गीत के साथ किया।
