नागपुर में कोरोना संक्रमण का बढ़ता आंकड़ा
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_807.html?m=0
नागपुर। कोरोना संक्रमण से निपटने जिले के सभी कोविड अस्पतालों में पूरी तैयारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं. साथ ही बैठकें की गई, जिसमें शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में खाली पदों में से 50 प्रतिशत भरने की मंजूरी दी गई है. इससे कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में सहायता होगी. पिछली बार अगस्त से सितंबर तक मेडिकल स्टाफ की कमी के कारण भी कई परेशानियां हुई थीं. दिवाली के पहले संक्रमितों का आंकड़ा 200 के अंदर सिमटा रहा. दिवाली के समय ट्रेन, बस सहित निजी वाहनों से भी यातायात किया गया. बड़ी संख्या में लोग एक स्थान पर एकत्रित हुए और एक जगह से दूसरी जगह आवागमन भी बढ़ा.
शहर में फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. प्रशासन दूसरी लहर से निपटने के लिए तैयारी में जुट गया है. दिवाली के बाद से संख्या 400 के ऊपर भी जा चुकी है. इसे कम करने के लिए अब भी हमारे पास तीन ही साधारण उपाय हैं- लगातार हाथ धोना, सही ढंग से मास्क का उपयोग करना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना. अभी वैक्सीन आई नहीं है, इसलिए बचाव ही बेहतर इलाज है. कल टेस्टिंग 7184 की टेस्टिंग हुई जिनमें से पाज़िटिव 356 निकले. अब तक कुल रिकवर 101601 हुए. नागपुर में अब तक कुल पाज़िटिव 109561 हुए हैं. कल मृतक 11 हुए. अब तक कुल मृतक 3615 हो गए हैं. अभी होम कोरंटीन 2908 हास्पिटलाईज 1437 एक्टिव पेशंट 4345 है.
