हजारों युवकों को कंपनी में मिलेगा काम : टीसीएस
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_775.html
हजारों युवकों को कंपनी में मिलेगा काम : टीसीएस
अधिकारियों ने नितिन गडकरी को दीपावली की दी शुभकामनाएं
नागपुर। सूचना व तकनीक के क्षेत्र में प्रमुख कंपनी टीसीएस ने अपने व्यवसाय की विस्तार योजना जारी की है। उनके द्वारा इस योजना की जानकारी केंद्रीय परिवहन व एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी के निवास स्थान पर जाकर अधिकारियों ने उन्हें इस संबंध में जानकारी दी।
टीसीएस के मानव संसाधन विभाग के प्रमुख हर्षल गजघाटे एवं रेवती मुलमुले ने इस विस्तार योजना की जानकारी इस अवसर पर दी। इस योजना के कारण आगामी समय में हजारों सुशिक्षित युवकों को रोजगार का अवसर उपलब्ध होगा। प्रारंभ में मिहान प्रकल्प में टीसीएस कंपनी ने ५० एकड़ जगह खरीदी कर अपना प्लांट शुरू किया है।
अब और ५० एकड़ जगह लेकर कुल १०३ एकड़ जगह पर काम किया जा रहा है। नई विस्तार योजना के लिए कंपनी ने बड़ा निवेश किये जाने के बारे में भी गजघाटे ने गडकरी को बताया। कंपनी के अधिकारियों से चर्चा करते हुए गडकरी ने कहा कि नागपुर में नियुक्तियां करते समय स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नौकरी में प्रधानता दें।
नागपुर सहित विदर्भ में बड़ी संख्या में सुशिक्षित मानव बल उपलब्ध है। आयटी, बिगर आयटी क्षेत्र तथा व्यवस्थापन के क्षेत्र में नागपुर सहित विदर्भ के युवकों को न्याय मिलना चाहिए इस तरह की सूचना गडकरी ने दी। टीसीएस की यह विस्तार योजना ३ वर्षों में पूर्ण होगी उसमें विदर्भ के युवकों को रोजगार उपलब्ध होगा ऐसा विश्वास व्यक्त करते हुए टीसीएस के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर गडकरी का स्वागत कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।
