Loading...

सफलता के उच्चांक तक पहुँचने का संकेत देती है यह पुस्तक : डॉ मिश्रा



सफलता के उच्चांक तक पहुँचने का संकेत देती है यह पुस्तक : डॉ मिश्रा 


'ज़िद करो जीवन बदलो' पुस्तिका का हुआ लोकार्पण


नागपुर। सुप्रसिद्ध मोटीवेशनल स्पीकर व वरिष्ठ समाजसेवी  वाधनदास  तलरेजा द्वारा लिखित प्रेरक बातों का सार्थक  संकलन 'ज़िद करो जीवन बदलो' इस पुस्तक के लोकार्पण समारोह का आयोजन सिंधुड़ी यूथ विंग व सिंधुड़ी सहेली मंच नागपुर की ओर से फेसबुक के सुहिंणा सिंधी पेज पर लाइव किया गया। 

वाधनदास तलरेजा द्वारा लिखित इस पुस्तक का विमोचन दत्ता मेघे युनिवर्सिटी आफ‌ मेडिकल सांईस के वाईस चांसलर  डा. वेदप्रकाश मिश्रा मुख्य आतिथ्य  में हुआ। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि दादा वाधनदास तलरेजा ने बहुत ही सरल व सहज शब्दों के अंतर्गत अपने चिंतन, वस्तुस्थति को निर्धार करने के मन को प्रतिपादन करने की उस चिंतनमय विवेचन को गूंथ दिया है। विपरीत परिस्थितियों झूझकर सफलता के उच्चांक को छूने के संकेत देती है ज़िद करो जीवन बदलो यह पुस्तक। 

प्रतिदिन अख़बार के संस्थापक संपादक नानक आहूजा ने कहा कि वाधनदास तलरेजा ने व्याख्यान के माध्यम से सामाजिक चेतना जगाई है। इस पुस्तक् के लेखक प्रेणादायी हैं। 

सुहिंणा सिंधी पूना के अध्यक्ष पीतांबर पीटर ढलवानी ने शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि मोटीवेशनल स्पीच के कार्यक्रम इस पेज पर करें जिस्का लाभ हर समाज को होगा। 

सूरत के उद्मी व समाज सेवी महेंद्र बजाज ने कहा कि वाधनदास तलरेजा से मिली प्रेरणा से ही सफलता अर्जित की है। अविशा प्रकाशन के संचालक व साहित्यकार अविनाश बागड़े ने बताया कि  तलरेजा ने अलग अलग विषयों पर 10 पुस्तक प्रकाशित करने का संकल्प लिया है। 

फिल्मों के लेखक व वरिष्ठ रंगकर्मी किशोर लालवानी ने इस पुस्तक की प्रस्तावना लिखी है, उन्होंने कहा कि वाधनदास तलरेजा के व्यानमाला कार्यक्रम का आरंभ सिंधुड़ी यूथ विंग द्वारा तुलसी सेतिया के संयोजन में भाई लच्छूरामजी के मार्गदर्शन में पूज्य समाधा आश्रम में हुआ। 

ज़िद करो जीवन बदलो इस पुस्तक के लेखक वाधनदास तलरेजा ने इस अवसर पर कहा कि  इस पुस्तक में तीस ऐसे नायकों का समावेश है जिन्होने शून्य से शिखर को छूआ है, अपने हुनर से बुलंदियों पर पहुंचे हैं, द्वियांग नायकों ने यह साबित करे दिया है कि अपंगता कोई अभीशाप नहीं है। 

इस अवसर पर सिंधुड़ी सहेली मंच की अध्यक्षा  कंचन जग्यासी ने अपने विचार रखे, महा सचिव मंजू कुंगवानी ने वाधनदास तलरेजा का परिचय दिया। कार्यक्रम की प्रस्तावना व संचालन सिंधुड़ी यूथ विंग के संस्थापक संयोजक तुलसी सेतिया ने किया। आभार संस्था के अध्यक्ष राकेश मोटवाणी ने माना। 

सफलतार्थ रुद्रेश डिजीटल उल्हासनगर नगर के सोनू विशनानी, पवन मटलानी, प्रेम मटलानी तथा राजेश स्वामनानी व पदाधिकारियों ने प्रयास किया।
साहित्य 2292940816953472680
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list