विकट परिस्थिति में भी सकारात्मकता रखे : वेणुगोपाल



दयानंद आर्य कन्या विद्यालय का ऑनलाइन कार्यक्रम

नागपुर।  संविधान दिवस का महत्व बताने तथा महामारी की इस विकट परिस्थिति में छात्राओं को सकारात्मक ऊर्जा देने के लिए आर्य विद्या सभा द्वारा संचालित दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय में 71 वें संविधान दिवस के कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन किया गया। इस कार्यक्रम में शाला की समस्त शिक्षिकाओं के साथ कक्षा 10 वीं व 12 वीं की छात्राओं ने भाग लिया। 

डॉ बाबासाहेब आंबेडकर तथा समस्त संविधान निर्माताओं को शत - शत नमन करते हुए प्राचार्या तेजिंदर वेणुगोपाल ने संविधान की प्रस्तावना का महत्व बताते हुए संविधान के अंतर्गत आने वाले अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। शिक्षा के अधिकार पर रोशनी डालते हुए उन्होंने सभी छात्राओं को इस विकट परिस्थिति में सकारात्मकता रखने तथा कोविड - 19 में शाला के खुलने पर पालन करने वाली गाइडलाइंस के बारे में अवगत कराया। 

संविधान के महत्व को बताते हुए आभार प्रदर्शन संगीता ज्ञानचंदानी ने किया। संस्था अध्यक्ष श्री अशोक कृपलानी, दीपा लालवानी तथा शाला के इंचार्ज  वेद प्रकाश आर्य ने संविधान दिवस के ऑनलाइन कार्यक्रम की सराहना की।

शिक्षा 8281831933525268655
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list