उन्नयन फाउंडेशन ने महिलाओं और बच्चों को बांटे उपहार
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_938.html?m=0
उन्नयन फाउंडेशन ने महिलाओं और बच्चों को बांटे उपहार
नागपुर। उन्नयन फाउंडेशन ने कोरोना काल में हुए नुकसान को देखते हुए दौड़की गांव में महिलाओं और बच्चों को उपहार बांटे और उनके साथ में दिवाली मंगाई मनाई. विभिन्न प्रकार के अलग - अलग स्टॉल लगाए गए जहां गांव वालों को मुफ्त में सामान प्राप्त हुआ. प्रोजेक्ट का सारा सामान उन्नयन कमेटी की तरफ से मंगवाया गया.
महिलाओं को सैनिटरी नैपकिंस कविता शर्मा और वर्षा पात्र की स्टॉल पर उपलब्ध करवाये गए. उन्नयन फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ रूपेंद्र कौर छतवाल ने बताया कि खाना और अन्य जरूरतें तो किसी ना किसी प्रकार पूर्ण हो रही हैं परंतु महिलाओं की यह आवश्यकता अनदेखी की जा रही है, इसलिए सैनिटरी नैपकिंस वहां की 140 से ज़्यादा महिलाओं को दिए गए.
नई साड़ियों का स्टॉल राजश्री मंडलेकर और निशा धनविजय ने संभाला और महिलाओं की सबसे प्रिय चूड़ियों का स्टाल ज्योति देवताले और सेक्रेटरी मंगला साहू ने संभाला. बच्चों में चॉकलेट और खुशियां प्रोजेक्ट डायरेक्टर गौहर लखानी और दिवाली को जग मग करने के लिए दिए और माचिस का स्टॉल शबनम खान द्वारा लगाया गया
परवीन शैख, रंजना वाघडे, आरती पेक्युलर और सोनू ने उनके इस प्रोजेक्ट में अपना भरपूर योगदान दिया. उन्नयन के सभी सदस्यों ने इसमें अपना पूरा योगदान दिया. तकरीबन 150 महिलाएं और 70 से ज्यादा बच्चे इससे लाभान्वित हुए.
डॉ छतवाल ने कहा कि कि उन्नयन हर मेंबर सकारात्मक सोच से परिपूर्ण है इसलिए सभी मेंबर्स को उनकी सोच और उनके साथ के लिए कोटि - कोटि धन्यवाद दिया गया.
