महाविद्यालयों को कठिनाइयों से हो रहा सामना
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_686.html?m=0
महाविद्यालयों को कठिनाइयों से हो रहा सामना
नागपुर। राज्य के महाविद्यालय को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। प्रवेश पर ही महाविद्यालयों की वित्तीय निर्भरता होती है. इसके चलते महाविद्यालयों को कई वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा सरकार की लापरवाही के कारण विद्यार्थी चिंता में कोरोना संकट के कारण महाविद्यालय बंद हैं।
विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की गईं। हालांकि, अभी तक इंजीनियरिंग, फामेर्सी, आर्किटेक्ट, एमबीए, एमटेक सहित अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई प्रक्रिया लागू नहीं की गई है। लिहाजा, एक तरफ छात्र चिंतित हैं और दूसरी तरफ सरकार उनकी अनदेखी करती नजर आ रही है।
राज्य में मई महीने में बारहवीं का रिजल्ट लगते ही, इंजीनियरिंग सहित फार्मसी, आर्किटेक्ट, एमबीए, एम टेक पाठ्यक्रमों की सीईटी
परीक्षाओं के रिजल्ट लग जाते थे और प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाती थी। हालांकि, इस साल, कोरोना की वजह से 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में देरी हुई। इसके चलते जुलाई में रिजल्ट आया।
एमएचसीईटी प्रवेश परीक्षा एक महीने बाद आयोजित की गई। इस टेस्ट के रिजल्ट जल्द ही घोषित किये गए। लेकिन प्रवेश की प्रक्रिया अभी तक नहीं हुई है। अब, चूंकि मराठा समुदाय आरक्षण के लिए आक्रामक है, इसलिए प्रवेश प्रक्रिया अदालत के फैसले पर निर्भर करती है।
विशेष रूप से, देश भर के आईआईटी, एनआईटी और अन्य राज्य प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने और समाप्त करने के कगार पर हैं। हालांकि, राज्य के सीईटी सेल द्वारा अभी तक प्रवेश के लिए कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इसने अभिभावकों की चिंता को बढ़ा दिया है।
