Loading...

पुलिस स्टेशन में 61 लोगों ने किया रक्तदान



खाकी वर्दी का स्तुत्य उपक्रम



राजु कापसे 
रामटेक। इस रक्त संक्रमण काल में बडी संख्या में राजकीय, सामाजिक, धार्मिक, संघठनों ने आगे आकर रक्तदान शिविर आयोजित कर मानवता के कार्य में सहभागी होने के शासन के आह्वान के चलते रामटेक पुलिस स्टेशन में 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे से आयोजित रक्तदान शिविर में 61 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। 

डागा स्मृति शासकीय स्री रुग्णालय रक्तपेढी नागपुर के सहयोग से यहां रक्त संकलन किया गया। इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन उपविभागीय अधिकारी जोगेंद्र कट्यारे ने किया। इस अवसर पर तहसीलदार बालासाहेब मस्के, उपविभागीय पुलिस अधिकारी नयन अलुरकर, पुलिस निरीक्षक प्रमोद मकेश्वर प्रमुखता से उपस्थित थे। 

पुलिस अधिकारी, कर्मियों सहित रामटेक तहसील के राजकीय, सामाजिक, धार्मिक,क्रीडा एवं सांस्कृतिक आदी विभिन्न संघठन, युवा मंडलों के सदस्यों ने बढ चढकर रक्तदान किया। शिविर उद्घाटन समारोह का संचालन एवं प्रास्तावना दत्त प्रसाद शेंडगे ने रखी। आभार एपीआय प्रमोद राऊत ने माना।
सामाजिक 5745086365725623545
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list