Loading...

अस्तित्व फाऊंडेशन ने युवाओ को सायबर अपराध के बारे मे कराया जागरूक




नागपुर। दिन ब दिन बढते अपराध की श्रृंखला मे लॉकडाउन के बाद, साइबर अपराध की घटनाओं में कई गुना वृद्धि हुई है। इसी बात को ध्यान मे रखते हुये अस्तित्व फाउंडेशन, नागपुर एवं कॉल - कॉम के संयुक्त प्रयास से एक साइबर अपराध और सुरक्षा संबंधी सावधानियों के बारे में छोटे वीडियो और कहानियों के माध्यम से  जागरूकता पैदा करने के नए और बहुत ही सरल तरीके से प्रशिक्षण क्विज ऑनलाईन तरीके से किया जा रहा है। 

रानी दुर्गावती नगर स्थित नेहरू इंग्लिश कॉन्व्हेंट एवं हायस्कूल मे युवाको के लिये सायबर अपराध जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के संचालक सोनुजी मिश्रा इनकी प्रमुख उपस्थितीमे एवं कार्याध्यक्ष राजेश संत की अध्यक्षता मे किया गया।

इस अवसर पर अस्तित्व फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश हेडाऊ ने बताया की व्हाटसएप एवं सोशल मीडिया आज हम सभी के जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है, जिसके माध्यम से हम हर तरह की जानकारी एक दूसरे से साझा करते हैं। वही दूसरी तरफ सोशल मीडिया के माध्यम से कई अफवाहें फ्री रिचार्ज, कैश बैक, जॉब्स, लॉटरी जैसे जूठे ऑफर फैलाए जा रहे हैं। 

आज यह अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है लोग इन झूठी अफवाहों के बारे में जांच पड़ताल करे और बिना सोचे समझे किसी भी ग्रुप में इसे आगे शेयर ना करें। सायबर अपराध जनजागृती अभियान के तहत  साइबर अपराध एवं इसके सुरक्षा के उपाय के बारे में युवाओ को जानकारी दी, 

युवाओ को सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे अफ़वाह को किसी भी ग्रुप में बिना जांच पड़ताल शेयर ना करने और अनजान लोगो की फ्रेंड रिकवेस्ट स्वीकार  ना करने के लिए प्रेरित किया। उसके बाद द साइबर ट्रिविया: साइबर क्राइम अवेयरनेस पर गाइडेड क्विज़ लिया गया और सभी को ऑनलाईन सहभागीता प्रमाणपत्र दिया गया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू संस्था के रवि धकाते, हेमराज हेडाऊ, गणेश धकाते, रितेश पिल्लेवार, वैभव डाखोळे, योगेश पुजारे, चेतन माताघरे, स्कुल की शिक्षीका यास्मिन मॅडम, प्रतिक्षा लांजेवार आदी का सहयोग प्राप्त हुआ, संस्था आप सभी की आभारी है।
शिक्षा 5560454140838216171
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list