लाइफलाइन ब्लड बैंक ने दिए निशुल्क १०१ प्लाज्मा बैग्स
कोविड मरीजों के लिए भव्य आर. बी. डी. प्लाज्मा दान शिविर
नागपुर। सरकारी जिला अस्पताल, भंडारा में भर्ती कई कोविड रोगियों की जान बचाने के लिए नागपुर से प्लाज्मा प्राप्त करने के लिए होनेवाली कठिनाइयों को दूर करने हेतु जिला कलेक्टर संदीप कदम ने नागपुर के लाइफलाइन ब्लड बैंक के सहयोग से कलेक्टर कार्यालय में भव्य आर. बी. डी. प्लाज्मा दान शिविर आयोजित किया.
लाइफलाइन यह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित भारत की पहली एवं मध्य भारत की एकमेव आर. बी. डी. प्लाज़्मा बैंक है. कलेक्टर संदीप कदम ने लाइफलाइन ब्लड बैंक के मेडिकल डायरेक्टर, डॉ. हरीश वरभे से कोविड प्लाज्मा दाताओं से करीब १०० बैग्स लेकर देने की गुजारिश की।
प्रशासन की इस आपातकाल और वित्तीय कठिनाइयों की परिस्थिति के समाधान करने के लिए डॉ हरीश वरभे ने एक सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए पूरी तरह से मुफ्त सेवा देने का प्रस्ताव दिया. जिसमे डिस्पोजेबल एफेरेसिस/ प्लाज्मा सेपेरशन किट के आलावा विभिन्न प्रक्रिया तथा रक्त परिक्षण भी शामिल रहेगा जैसे की आर. बी. डी. - एंटीबॉडी, एच. आई. वी - एड्स, हेपेटाइटिस - बी, हेपेटाइटिस - सी, मलेरिया, सिफिलिस तथा ब्लड ग्रुप परिक्षण इत्यादि का समावेश रहा.
प्रारंभ में पात्र प्लाज्मा दाताओं का चयन करने के २७७ कोविड से ठीक हुए लोगों के खुन की आर. बी. डी. एंटीबॉडी जांच की गयी, जो कोरोना वायरस को तुरंत मारती है और रोगी को तेजी से ठीक करने में मदद करती है। जिनके खून में आर. बी. डी. एंटीबॉडी का ऊँचा स्तर पाया गया ऐसे ९६ लोगोंने प्लाज्मा दान किया। साथ ही महामारी के कारण रक्त की कमी को दूर करने के लिए ६२ व्यक्तियों ने नियमित रक्तदान भी किया।
इस शिविर में अधिकतर सरकारी कर्मियो ने हिस्सा लिया जिसमे मुख्यतः शामिल है कलेक्टर कार्यालय, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, साथ ही समाज के कुछ नागरिकोंने भी योगदान दिया. शिविर में प्लाज्मा दान करनेवालों में घनश्याम भूगांवकर, अतिरिक्त जिल्हाधिकारी, भंडारा, डॉ. नितिन तुरास्कर, अध्यक्ष, आई. एम. ए. भंडारा, डॉ. अपर्णा जक्कल, प्रभारी, ब्लड बैंक, जिला अस्पताल, भंडारा, साथ ही कलेक्टर संदीप कदम ने नियमित रक्तदान करके अपनी कार्य के माध्यम से नेतृत्व किया जो शिविर की शानदार सफलता का कारण है।
इस शिविर को सफल बनाने के लिए वसंत जाधव, पुलिस अधीक्षक, भंडारा, अर्चना यादव, डिप्टी कलेक्टर, प्रमोद डोंगरे, उप पुलिस अधीक्षक, निशांत मेश्राम, पी. एस. आई, डॉ. प्रमोद खंडाते, सिविल सर्जन, डॉ.सुनीता बढे, डिप्टी सिविल सर्जन, डॉ. अपर्णा जक्कल, डॉ मीरा सोनवणे, ब्लड बैंक का योगदान सराहनीय रहा.
लाइफलाइन ब्लड बैंक ने कलेक्टर कार्यालय, भंडारा में आयोजित इस मेगा कैंप के लिए कुल ५ एफेरेसिस / प्लाज्मा सेपरेटर मशीन भेजे और २२ प्रशिक्षित कर्मचारी टीमने इस शिविर के सफलता के लिए प्रवीण साठवने, डॉ.अपर्णा सागरे, डॉ.प्रीति बंबाल, डॉ. अविनाश बाबरे, भूमेश झेलगोंडे, मनीष दामेधर, देवयानी सेलुकर, अर्चना शेंडे का सहयोग रहा.डॉ.हरीश वरभे ने बताया की आर. बी. डी. प्लाज़्मा थेरेपी यह एक कोविड मरीजो के लिए नई वैज्ञानिक थैरेपी है। इसे बीमारी के शुरुआती वक्तमें मे देने से ऊँचे स्तर की आर. बी. डी. एंटीबॉडी कोरोना वायरस को तुरंत मारती है और कोविड मरीज तेजी से ठीक होनेमे मदद करती है। आजकल कोविड उपचार के लिए चिकित्सको की यह पहली पसंद है। अमेरिका तथा विश्व में पिछले कुछ महीनों से आरबीडी - प्लाज्मा की मांग तेजी से बढ़ी है।
यह पुरानी पारंपरिक प्लाज्मा थेरेपी से भिन्न है जिसमें प्लाज्मा को कोरोना वायरस को मारनेवाली आर. बी. डी. एंटीबॉडी की जांच के बिना दिया जाता है और जिससे कोविड मरीजको हमखास फायदा नहीं होता। उन्होंने आगे बताया कि कोविड रोगियों में मिलनेवाले उत्कृष्ट परिणाम के कारण इन दिनों में सभी चिकित्सक आर. बी. डी. प्लाज्मा ही देना पसंद करते हैं और मध्य भारतमे भी इसकी भारी मांग बढ़ी है।
और लाइफलाइन मध्य भारत में एकमात्र आर. बी. डी. प्लाज़्मा बैंक होने के कारण आर. बी. डी. प्लाज्मा की आपूर्ति का भारी दबाव एवं जबाबदारी है। अभी तक, नागपुर डिवीजन में वितरित किये गए कुल करीब २५०० कोविड प्लाज्मा में से,अकेले लाइफलाइन ने १८०० से अधिक प्लाज्मा वितरित किये हैं (७० प्रतिशत से अधिक) और वह भी आर. बी. डी. प्लाज्मा।
उन्होंने कहा की कोविड मरीजोंकी जान बचाने के लिए निकट भविष्य में ऐसे आर. बी. डी. प्लाज़्मा दान शिविरों की बहुत आवश्यकता है। डॉ. हरीश वरभे ने आर. बी. डी. प्लाज़्मा की बिना शुल्क १०१ बैग्स दिए और कलेक्टर संदीप कदम को इस सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिए। संदीप कदम ने इस मदद के लिए डॉ. हरीश वरभे तथा लाइफलाइन ब्लड बैंक को धन्यवाद दिया और कहा की इससे सरकारी जिला अस्पताल के कई जरूरतमंद कोविड मरीजों की जान बचेगी।
उन्होंने कई रोगियों की जान बचाने और मानवता की सेवा करने के लिए सभी प्लाज्मा और रक्त दाताओं को धन्यवाद दिया। भंडारा में प्रशासन के साथ ऐसे सहयोगात्मक कार्य से प्रेरित होकर; डॉ. हरीश वरभे ने बताया कि इसी तरह वह कई कोविड रोगियों की जान बचाने के उद्देश्यसे निकट भविष्य में इसी तरह के आर. बी. डी. प्लाज़्मा दान शिविरों के आयोजन के लिए विभिन्न सरकारी अधिकारियों से संपर्क करेंगे और इस महामारि के कठिन समय में करोना से युद्ध जितने के लिए सरकार तथा प्रशासन का पूरा साथ देंगे।

