Loading...

माहेश्वरी आफ दि डिकेड - २०२० - २०२१ नागपुर के शरद गोपीदासजी बागड़ी को



नागपुर। राजस्थान के 'माहेश्वरी एकता' परिवार द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला प्रतिष्ठित पुरस्कार ’माहेश्वरी आँफ दि डिकेड' इस बार नागपुर महाराष्ट्र के सामाजिक चिंतक, लेखक व सामाजिक कार्यकर्ता शरद गोपीदासजी बागड़ी को दिया जाएगा। माहेश्वरी एकता परिवार की संपूर्ण भारतवर्ष प. बंगाल, कर्नाटक, गुजरात, मध्यप्रदेश, आसाम, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान आदि मे प्रदेश कार्यकारिणियां गठित हैं। 

जानकारी देते हुए माहेश्वरी एकता परिवार के संस्थापक राजेश गिलड़ा ने बताया कि राजस्थान के माहेश्वरी समाज की वैचारिक पाक्षिक ’माहेश्वरी एकता परिवार’ द्वारा सन 2013 सें लगातार हर वर्ष माहेश्वरी समाज में रचनात्मक, साहित्यिक व विशिष्ट श्रेणी में उत्कर्ष कार्य करने वाले समाज बंधू की उनकी पुरे 10 साल की सेवाओं के आधार पर ’माहेश्वरी आफ दि डिकेड’ अवार्ड प्रदान किया जाता है। 

गिलड़ा ने बताया कि माहेश्वरी एकता द्वारा कापीराइट अधिनियम के तहत पंजिकृत इस अवार्ड की शुरूआत २०१३ - २०१४ से शुरू किया है। २०१४ का अवार्ड सूरत के प्रमुख उद्योगपति रामगोपाल मूंदड़ा को समाजसेवा क्षेत्र के लिए प्रदान किया गया। २०१८ का अवार्ड दक्षिण भारत के सहकारी क्षेत्र में अग्रणी बैंक - महेश बैंक हैदराबाद के चेयरमैन रमेशकुमार बंग को दिया गया है। 

माहेश्वरी एकता परिवार संरक्षक मंडल ने अपनी वार्षिक बैठक मे सर्वसम्मति से २०२० - २०२१ वर्ष का 'माहेश्वरी आँफ द डिकेड' अवार्ड नागपुर महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित चिंतक, सामाजिक कार्यकर्ता व लेखक शरद गोपीदासजी बागड़ी को दिया जाएगा। 

माहेश्वरी एकता परिवार के गिलड़ा ने बताया कि शरद गोपीदासजी बागडी चिंतक व लेखक हैं जो अपनी सामाजिक सेवाओं के लिए ३ अन्तर्राष्ट्रीय,  १८ राष्ट्रीय व २१८ विभिन्न सामाजिक - राजनैतिक संगठनों द्वारा सम्मानित हैं। शरदजी बागडी को "समाज रत्न - २०१५ दिल्ली, 'वैल्थ क्रियेटर आँफ डिकेड - २०१४', माहेश्वरी आँफ द ईयर - २०१६, 'समाज भूषण २०१६', 'राजस्थान श्री २०१७', दिल्ली उपमुख्यमंत्री हाथों 'संपूर्ण क्रांति पुरस्कार २०१८ दिल्ली', "दिव्य श्री - २०१८, बीड, 'केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी, त्रिपुरा राज्यपाल हाथों 'भारत श्री २०१९', 'ग्लोबल अचिवर्स अवार्ड-२०२०NAHF & ESO certified by United Kingdom U. K भोपाल' आदि अनेकों पुरस्कार तथा लोकसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश जी बिडला, केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, महाराष्ट्र मुख्य मंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों संम्मानित किया जा चुका है। 

अपने साहित्य व चिन्तन सें समाज को निर्देशित करने वाले बागड़ी निश्चय ही समाज सेवा में नामचीन हैं। कोरोना संक्रमण काल समाप्त होने के बाद सरकार द्वारा अनुमति मिलने के पश्चात दोनों वर्षों के अवार्ड जयपुर अथवा दिल्ली मे एक साथ दिए जाएंगे।

सम्मान 5336671239788588185
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list