Loading...

गृहमंत्री देशमुख ने दिया कबीर मंदिर आश्रम के विकास का आश्वासन




आश्रम ने भेंट की तस्वीर


नागपुर। कबीर मंदिर आश्रम, सेमिनरी हिल्स, नागपुर की ओर से महाराष्ट्र राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख को उनकी तैलचित्र स्वरूप तस्वीर भेंट की। अनिल देशमुख ने कबीर मंदिर के विकास हेतु त्वरित कदम उठाने हेतु जिलाधिकारी, नागपुर को कबीर मंदिर का पत्र अग्रेषित किया। 

गृहमंत्री से मिले शिष्टमंडल में कबीर मंदिर आश्रम के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम भगत, संस्थापक सदस्य जयकिशन भगत, संयोजक युवराज अटोने, सचिव डॉ. नंदकिशोर भगत, संत श्री यतीन्द्र साहेब, संत श्री गुरुशील साहेब, वरिष्ठ सदस्य संजय भोसले, श्यामसुंदर भगत, सतबोध दाहिया, लखन सूर्यवंशी, राहुल भगत, रोहन भगत, विवेक सीरिया आदि उपस्थित थे। 

इस अवसर पर सचिव डॉ नंदकिशोर ने बताया कि मंदिर परिसर में संतो के निवास के साथ ही गौशाला भी सुचारू रूप से चल रही है। कबीर प्रेमियों के लिए 'कबीर रोटी' शाम को खिलाई जाती है। जिसका आनंद उठाया जा सकता है। कबीर मंदिर आश्रम की ओर से गृहमंत्री का आभार व्यक्त किया गया।
धार्मिक 372740366446278963
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list