Loading...

मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकरियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित



नागपुर। फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान के अंतर्गत डिवीजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित नवंबर माह की तीसरी कड़ी में बुधवार 2 दिसंबर को मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रिचा खरे ने रेल अधिकरियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

अधिकारी ऐ. बी. चतुर्वेदी, (सहायक मंडल अभियंता), नागपुर नवंबर 2020 में कुल गतिविधि 415, डी.एस. नागदेवे, (स्टेशन प्रबंधक), नागपुर नवंबर 2020 में कुल गतिविधि 178.9 तथा कर्मचारी नवीन तिवारी, (मुख्य नियंत्रक विभाग) नागपुर नवंबर 2020 में कुल गतिविधि  600, विलास टेंभुर्णे, (सीनियर सेक्शन इंजीनियर, प्लानिंग) नागपुर नवंबर 2020 में  कुल  गतिविधि 210, श्रीमती प्रिया बोरकर, (प्रवर पार्सल लिपिक) नवंबर 2020 में कुल गतिविधि 180 इन सभी का सम्मान किया गया। 

इस अभियान के अंतर्गत साइकलिंग, दौड़, रनिंग, वॉकिंग एवं योगा का सराव पूर्ण किया गया, जिससे उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता निर्माण होगी एवं उनका स्वास्थ अच्छा रहेगा तथा कोरोना संक्रमण के दौरान अपने स्वास्थ्य के लिए यह काफी उपयोगी साबित हुआ है। इसका श्रेय मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रिचा खरे को जाता है, जिन्होंने इस अभियान में रोजाना हिस्सा लेने हेतु प्रोत्साहित किया तथा रेल अधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों को स्वस्थ रहने हेतु प्रोत्साहित किया, जिससे वे अपने दैनंदिन जीवन में अपने स्वास्थ्य को अच्छा रख सके। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कृष्णनाथ एस. पाटिल एवं अधिकारी उपस्थित थे।

सम्मान 5922379260386961554
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list