वीएसएसएस विदर्भ महिलाओं ने किसानों के परिवार के साथ बांटी खुशियां
नागपुर। आश्चर्य लेकिन सत्य है कि आज के युग मे विश्व सिंधी सेवा संगम की बहनों ने जो तारीफ़े काबिल कार्य किया है महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि नागपुर विदर्भ टीम से जुड़ी सभी बहने मिल कर नागपुर के पास सोनेगांव में जाकर किसानों के परिवार और उनके खेतों में जाकर बुधवार किसान दिन के उपलक्ष्य में अन्नदाता किसान परिवार के बीच जाकर उनके दिनचर्या में शामिल होकर किसान परिवार के साथ मिल कर खुशियां मनाई।
विश्व सिंधी सेवा संगम परिवार के इतिहास में जो नागपुर की बहनो ने जो कार्य किया है उसकी कल्पना नही की जा सकती। आज पूरे देश मे किसान आंदोलन चर्चा का विषय है और ऐसे समय विश्व सिंधी सेवा संगम की महिलाओ की सोच अदभुद है। किसानों को बहनो ने कम्बल, कपड़े और खाद्य सामग्री खेती का सामान वितरित किया। उनके परिवार के साथ बैठ नाश्ता वन भोज किया। उनके बच्चों के साथ मिल सभी ने खेल कूद कर मनोरंजन किया।
ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के परिवार बच्चों को खुशी के आंसू छलक उठे। कोई शहर से आकर उन्हें प्यार अपनत्व स्नेह देकर उनके साथ समय बिताएगा ऐसी कल्पना किसी ने नही की थी। किसानों ने भी उनका भव्य सत्कार किया। उन्हें चाय नाश्ता और अपने खेतों की सब्जी, सभी को उपहार स्वरूप दी। उन्हें अपना खेत और फसलों की पैदावार के बारे में बताया। अपने खेत का वाहन बंडी जो बैल सींचते है उसमें बैठ बहनो को आनंद करवाया। बहनो द्वारा यह उपक्रम बेहद तारीफ योग्य है।
बहनो की टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट मीरा भमभवानी, महाराष्ट्र महिला टीम अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार, श्रीमती सुनीता जेसवानी विदर्भ अध्यक्ष श्रीमती कंचन जगयासी, महासचिव रिचा केवलरमानी, लता भागिया, कशिश सच्चानी, मोनिका मेठवानी, निशा केवलरमानी, महाराष्ट्र सचिव करिश्मा मोटवानी, नागपुर टीम अध्यक्ष सुनीता बजाज कार्याध्यक्ष विद्या बाखरू, महासचिव पूजा मोरयानी, पूर्व नागपुर महिला टीम उपाध्यक्ष उषा आमेसर, दिव्या ग्वालानी, भावना दयानी, पुनीता आमेसर, पुष्पा गिडवानी, प्रिया जेसवानी, किरण केवलरमानी मुस्कान ठाकुर और बहनो ने सम्मिलित होकर किसान दिवस के उपलक्ष्य में किसानों के परिवारों के साथ खुशियां बांट कर सराहनीय कार्य किया जिसकी सर्वस्त्र सराहना हो रही है।
मोटवानी ने कहा पूरे महाराष्ट्र टीम बहनो का अभिननन्दन करता है। उनकी सोच और सेवा को सलाम कर बहनो की पूरी टीम पर नाज करती है।


