Loading...

सरकारी कामकाज सहज हिंदी में करें : मंडल रेल प्रबंधक



राजभाषा के विकास की ओर बढ़ते हमारे कदम

नागपुर। द. पू. म. रेलवे, नागपुर मंडल की राजभाषा कार्यान्‍वयन‍ समिति की चतुर्थ बैठक का आयोजन 23 दिसंबर को किया गया। बैठक की अध्‍यक्षता मनिन्‍दर उप्‍पल, मंडल रेल प्रबंधक ने की। मंडल के सभी शाखाधिकारीगण एवं समिति के अध्‍यक्ष तथा सचिव बैठक में उपस्थित थे। 

बैठक का संचालन समिति के सचिव एवं राजभाषा अधिकारी गौतम श्रीवास्‍तव द्वारा किया गया। इस बैठक में 30 सितंबर को समाप्‍त तिमाही की राजभाषा प्रगति से संबंधित विभिन्‍न मदों पर चर्चा की गई। 

मंडल रेल प्रबंधक ने अपने अध्‍यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सरकारी कामकाज सरल एवं सहज हिंदी में करें ताकि आम जनता को सभी प्रकार के नियम एवं कानून आसानी से समझ में आ सकें। अधिकांश वार्तालाप हिंदी में किेया जाता है लेकिन कागज में काम करने में जो झिझक होती है, उसे दूर करने के लिए लोकप्रिय एवं प्रचलित शब्‍दों को इस्‍तेमाल कर इस दिशा में अच्‍छा कार्य किेया जा सकता है। 

उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि शाखाधिकारीगण गृह मंत्रालय द्वारा निधार्रित लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने के लिए सामूहिक प्रयास करें। हमारा उद्देश्‍य अधिक से अधिक कर्मचारियों को जोड़ने का होना चाहिए। महाप्रबंधक के वार्षिक निरीक्षण 2021 के बाबत उन्‍होंने शाखाधिकारियों को निर्देशित किया कि स्‍टेशनों/कार्यालयों/यूनिटों/अन्‍य प्रतिष्‍ठानों में राजभाषा अनुपालन से संबंधित मदों को‍ ठिक करा लिया जाए। 

इस बैठक में इंजीनियरिेंग विभाग द्वारा अपने विभागीय कार्यों का हिंदी में विभागीय प्रस्‍तुति दी गई तथा राजभाषा विभाग द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी के जीवनवृत्‍त एवं कृतियों पर प्रस्‍तुति दी गई। बैठक के अंत में सचिव एवं राजभाषा अधिकारी गौतम श्रीवास्तव द्वारा बैठक में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया गया तथा उन्‍हें धन्‍यवाद ज्ञापित किया गया। तत्‍पश्‍चात अध्‍यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक मनिन्‍दर उप्‍पल की अनु‍मति से बैठक की समाप्ति की गई।

समाचार 3754337985802050606
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list