अनेक योजनाओं का शासकीय लाभार्थी शिविर
https://www.zeromilepress.com/2020/12/blog-post_340.html
समाज सेविका निशा खान ने लाभ लेने किया आव्हान
नागपुर। किसी भी काम को करने में इंसान की लगन और मेहनत हो तो उसे कामयाबी जरूर मिलती है, पश्चिम नागपुर की समाज सेविका श्रीमती निशा खान की ओर से प्रभाग क्रमांक 10 गंगा नगर में 13 और 14 डिसेंबर और अवस्थी नगर में 15, 16 डिसेंबर को शासकीय लाभार्थी शिविर का आयोजन किया गया था।
इन चार दिनों के शिविर में आयुष्मान बीमा योजना और स्वंय निधि रोज़गार (लोन) योजना का 435 लोगों ने लाभ उठाया। अब तक 135 पैन कार्ड और 300 से ज्यादा वोटर कार्ड के लिए फ़ार्म भरे गए। इसमे प्रभाग 10 और 11 से गंगा नगर, सोनपुर बस्ती, जाफर नगर, मानकापुर, अयप्पा नगर और कई एरिया के लोग जुड़े थे जिन्होंने लाभ लिया।
शासकीय लाभार्थी शिविर की ओर लोगों का आकर्षण देखते हुए रविवार 20 डिसेंबर को अवस्थी नगर में एक दिन का शिविर आयोजित किया जा रहा है। समाज सेविका निशा खान ने आव्हान किया है कि जरुरतमंदों ने इस शिविर में आकर लाभ लेने का प्रयास करें।


