Loading...

सप्तसुरों की खुशबू बिखरी...




स्वर साधना के गायकों को मिली दर्शकों की सराहना


नागपुर। मराठी भाषा को भाव गीत, भक्ति गीत, प्रेम गीत, देशभक्ति गीत, गवलन, लावणी जैसे अनेकविध सुमधुर और सुगंधि गीतों का खजाना मिला है। जब भी इस खजाने से ऐसे गीत बाहर आते है, उनका सुगंध हर तरु फैल जाता है। स्वर साधना द्वारा शनिवार को इसी तरह के मधुर और सुगंधित गीतों की श्रृंखला प्रस्तुत की गई जिसे दर्शकों खुब सराहा।

स्वर साधना म्यूजिकल इवेंट्स द्वारा प्रस्तुत खास मराठी गीतों का कार्यक्रम शनिवार को प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम को अयोध्या नगर के हार्मोनिका स्टूडियो से फेसबुक लाइव किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन सुप्रसिद्ध निवेदिका ज्योति भगत ने किया जबकि कार्यक्रम की परिकल्पना जाने - माने संगीत प्रेमी सुनील गजभिए ने की थी। 

प्रसिद्ध गायक प्रशांत भिंगारे, मुकुल पांडे और श्रुति चौधरी ने कार्यक्रम में भाग लिया। प्रशांत भिंगारे और उनके साथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीत 'हिच अमुचि प्रार्थना’से की। मुकुल पांडे ने 'सागर मनाचा जिथे शुद्ध' गीत के माध्यम से सभी के मन में तह तक पहुंचने का प्रयास किया । 

प्रशांत ने कानडा राजा पंढरीचा इस गीत के साथ भक्तिमय माहौल बनाया, तो 'हे बा भिमा तू ये पुन्‍हा' के माध्यम से डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुकुल ने शिवाजी महाराज पर रची आरती, जय देव जय देव जय शिवराया का प्रदर्शन किया, जबकि श्रुति ने विश्‍वाचे हे आर्त माझ्यामनी, सांज ये गोकुळी, केतकीच्‍या बनी  जिथे, मी रात टाकली आदी गीत मधुर तरीके से प्रस्तुत किये । उनके गीतों को दर्शकों ने खूब सराहा। 

आकाशी झेप घे रे, तरुण आहे रात्र अजुनी, मलमली तारुण्‍य माझे, भातुकलीच्‍या खेळमधली, शुक्रतारा जैसे भाव गीतों को गायकों द्वारा प्रस्तुत किया गया और दर्शकों ने इस  मराठी गीतों की दावत आस्‍वाद लिया। कार्यक्रम का समापन मुकुल और प्रशांत ने कट्यार काळजात घुसली के गीत घेई छंद मकरंद और अरुणी किरणी के साथ किया। 

गायकों को परिमल जोशी, गौरव टांकसाले, अक्षय हरले, पंकज यादव और आदित्य गोगटे ने शानदार संगीत संगत  की। कार्यक्रम की सफलता के लिए गणराया बिल्डकॉम और मेलेवार एसोसिएट्स ने विशेष सहयोग प्रदान किया जबकि अशोक रेड्डी, सुनील बोम्बले और शिवेंद्र का भी योगदान रहा।
कला 8206074228009993038
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list