Loading...

गुलाबी आंखे जो तेरी देखी...



शिव इवेंट्स के गायकों का शानदार प्रदर्शन

नागपुर। गाने का शौक रखने वाला व्यक्ति हमेशा कुछ ना कुछा गुनगुनाते रहते है। फिर ये गीत उसके होठों पर आते हैं और बाद में उसे वो लोगों के सामने मंच पर परफॉर्म करने की ताकत मिलती है। प्रशंसकों से प्राप्त प्रशंसा ऐसे गायकों के लिए पीठ पर थपथपाहट मिलने जैसी होती है। 

बॉलीवुड के हजारों गाने इन गायकों के लिए प्रेरणा होते हैं। शिव इव्‍हेंट्स के फेसबुक पेज पर प्रतिभाशाली गायकों ने कुछ ऐसे ही प्रेरक गीतों का प्रदर्शन किया। शिव इवेंट्स की ओर से गुरुवार को शिव इवेंट्स के फेसबुक पेज पर मधुर गीतों का कार्यक्रम  'गाता रहे मेरा दिल - भाग 5' पेश किया गया। कार्यक्रम की परिकल्पना निदेशक राजू चोपड़े ने की और निर्देशन शिव राज ने किया था । मैनेजर थी प्रिया वाघुलकर है। 

हार्मोनी इवेंट्स के निदेशक राजेश समर्थ, जाने - माने गायक सागर मधुमटके, आकांक्षा नागरकर, राजेश दुरूगकर, हरीश कश्यप, रूपाली रॉय और अशोक बागुल अतिथि गायक के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में गायक तुषार रंगारी, पूजा बुचे, आकांक्षा चौधरी, योगेश बुटके और योगेश परांजपे ने भाग लिया। संगीत मंगेश पटले, प्रवीण लिहितकर, अक्षय हरले और अनिकेत दहेकर ने संगीत संयोजन किया था। 

कार्यक्रम की शुरुआत पूजा बुचे ने, मेरे ख्वाबों में जो आये के गीत से हुई। शिव राज ने गुलाबी आंखे जो तेरी देखी इस गाने की प्रस्तुति दी। उन्होंने सहगायिकाओं के साथ पहला नशा पहला खुमार, ये दिल तुम बीन जैसे गाने प्रस्तुत किए। आकांक्षा नागरकर ने अपने सह-गायकों के साथ बाहों मे चले आओ इस प्रेमगीत के कही ना जा आज, ये दिल तुम बीन आदि गाने गाए। रूपाली रॉय ने निशा आहां ... जाने जा, यह डिस्को गीत प्रस्‍तुत किया। 

अशोक बागुल ने आ आजा  की प्रस्तुति दी जबकि हरीश कश्यप ने नही सामने तू की प्रस्तुति दी। सागर मधुमटके ने अपने ही अंदाज में लोकप्रिय गीत जैसे समा है सुहाना, सारा जमाना, ओम शांती ओम, खैइके पान बनारसवाला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन आसिफ खान ने किया।

कला 2933658774028033603
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list