Loading...

ईक ना ईक दिन ये कहानी बनेगी...




शिव इवेंट्स के कार्यक्रम में मधुर गीतों की प्रस्तुति दी


नागपुर। शिव इवेंट्स के निदेशक, शिव राज ने "ईक ना ईक दिन ये कहानी बनेगी" गीत गाया और फिल्म की पूरी कहानी दर्शकों की आँखों के सामने खड़ी हो गई। गायकों ने कई ऐसे मधुर गीतों का प्रदर्शन किया। शिव इवेंट्स की ओर से गुरुवार को शिव इवेंट्स के फेसबुक पेज पर मधुर गीतों का कार्यक्रम  'गाता रहे मेरा दिल - भाग 2' पेश किया गया। 

कार्यक्रम की परिकल्पना राजू चोपडे ने की थी। राजेश समर्थ, निदेशक, हार्मोनी इवेंट्स को शिव इवेंट्स के निदेशक, शिव राज की ओर से सम्मानित किया गया। राजेश समर्थ ने शिव इवेंट्स के उज्‍ज्‍वल भविष्य की कामना की। प्रिया वाघुलकर, प्रबंधक, शिव इवेंट्स कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थी। शिवराज ने आशा चौधरी के साथ परदेसिया ये सच है पिया इस गीत की शानदार प्रस्‍तुती दी। 

कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुये परिणीता मातुरकर ने अनेक गीतों की प्रस्‍तुती दी। उनमें यही वो जगह है, आँखो से इतरी गीतों का समावेश था। उन्‍होने मो. आज़ाद के साथ, रोज रोज ऑंखो तले इस युगल गीत का भी शानदार प्रदर्शन किया और दर्शक खूश हो गये। अतिथि गायक राजेश दुरूगकर ने पदक मेडली प्रस्‍तुत की। हरीश कश्यप ने आज कल याद कुछ,  मेरा चॉंद मुझे आया नजर जैसे  मधुर गीतों की  प्रस्‍तुती दी । 

राजू चोपड़े ने रूप तेरा मस्‍ताना, गुलाबी ऑंखे जो तेरी देखी का प्रदर्शन किया। आशा चौधरी, अरविंद कुमार शिंदे, मो. आजाद, अल्बर्ट फ्रांसिस, धनश्री भगत, आशा ब-हाटे इन गायकों ने विभिन्न गीतों का प्रदर्शन किया और कार्यक्रम में रंग जमाया। संगीत संयोजन मंगेश पटले का था।
कला 5644212112552378088
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list