विश्व सिंधी सेवा संगम की टीम ने की नागपुर मेट्रो में आनंदमय यात्रा
नागपुर। शहर के लिए गौरव की बात है कि शहर के अधिकतम क्षेत्रो में मेट्रो रेल शुरू हो गयी है। सभी नागपुर वासी मेट्रो की उपलब्धि पर बेहद हर्षित है। अनेक संगठनो द्वारा अपनी टीम और परिवार के साथ मेट्रो की रोचक यात्रा कर सुखद अनुभूति कर रहे है।
विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि रविवार को नाग विदर्भ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अश्विन भाई मेहाडिया के निमंत्रण पर विश्व सिंधी सेवा संगम की टीम ने सीताबर्डी से खापरी तक सपरिवार मेट्रो की आनंदमय यात्रा कर बेहद ही सुखद आनंद प्राप्त किया।
सभी भाई बहिने नाग विदर्भ चेम्बर ऑफ कॉमर्स की टीम के साथ पगड़ी पहिन कर और ठीक किसी बारात में जाने का सुखद अहसास कर बेहद ही रोचक यात्रा पर मेट्रो में सवार हो गयी। मोटवानी ने बताया कि अधिकतम भाई बहिन पहिली बार मेट्रो में यात्रा कर रहे थे।इसीलिए उनकी प्रथम यात्रा रोमांचित होकर बेहद सुखद थी।
मेट्रो के आकर्षण वातानुकूल डिब्बों में बैठने का मजा ही कुछ अलग था। कुछ टीवी चैनल जब उनसे मेट्रो यात्रा के अनुभव सांझा करने के लिए साक्षात्कार ले रहे थे तो सभी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा नागपुर मेट्रो प्रकल्प की बेहद सराहना की। मेट्रो से नागपूर शहर की सुंदरता और ग्रीनरी का नजारा भी बेहद आकर्षक था।
नाग विदर्भ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अश्विन भाई मेहाडिया द्वारा सभी के लिए स्वादिष्ट नाश्ता और मनोरंजन के लिए जादूगर और अन्य व्यवस्था की गई थी। रविवार को मेट्रो की आनन्दमय यात्रा में विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के मार्गदर्शन में विश्व सिंधी सेवा संगम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वय दादा प्रो विजय केवलरमानी, ऐडवोकेट मीरा भमभवानी, महाराष्ट्र पीआरओ शंकर बी सुगंध, महाराष्ट्र महिला अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार, सचिव करिश्मा मोटवानी, महाराष्ट्र युवा टीम महासचिव शिल्पा तलरेजा, नागपुर शहर महिला अध्यक्ष सुनीता बजाज, महासचिव अर्चना छाबरिया, उपाध्यक्ष उषा आमेसर, दिव्या ग्वालानी, भावना दयानी, लवीना जेसवानी, दिव्या गोलानी, प्रीति दातरे, उषा दातरे, वन्या खूबचंदानी, लवीना धूनीसिंगानी, कोमल चंदवानी, कंचन चंदवानी, दादा रामचंद चंदवानी किरण समर्थ, नागपुर जिल्हे के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहरलाल आहूजा भी सम्मिलित हुए।