Loading...

महापुरुषों के प्रसंगों से जीवन को बनाएं सफल : कुकरेजा



किशोर लालवानी की हिंदी पुस्तक सचित्र जीवन गाथाएं का विमोचन

नागपुर। किशोर लालवानी की रंगीन पृष्ठों से सजी पुस्तक सचित्र जीवन गाथाएं में हमारे इष्टदेव वरूण अवतार झूलेलाल, सिंधूपति महाराजा दाहिर, अमर शहीद संत कंवरराम तथा शेर ए सिंध क्रांतिवीर शहीद हेमू कालानी का सचित्र जीवन चरित्र बयां करती है, मैं किशोर को इस प्रकार के प्रेरणादायक प्रकाशन के लिए साधुवाद देता हूं। 

ऐसी शिक्षाप्रद पुस्तकों से हमारी युवा पीढ़ी को हमारे इतिहास में झांकने का अवसर मिलता है। हमारे संतों, महात्माओं एवं बलिदानियों के जीवन से प्रेरणा पाकर, उनके जीवन प्रसंगों को आत्मसात कर हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। उक्त आशय के विचार राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के उपाध्यक्ष घनश्याम कुकरेजा ने रखे. 

वे भारतीय सिंधू सभा के कार्यालय में पुस्तक ‘‘सचित्र जीवन गाथाएं’’ के विमोचन समारोह में बोल रहे थे। भारतीय सिंधू सभा के महासचिव गोपाल खेमाणी ने बताया कि यह पुस्तक भारतीय सिंधू सभा द्वारा प्रकाशित की गई है। उन्होंने लेखक लालवानी से अनुरोध किया कि इस पुस्तक का अनुवाद अंग्रेजी भाषा में भी करें और उसे प्रकाशित करवाएं ताकि देश विदेश में रहने वाली हमारी युवा पीढ़ी जो सिंधी एवं हिंदी पढ़ने में सक्षम नहीं है, वह भी हमारी सभ्यता एवं संस्कृति से परिचित हो सके। 

भारतीय सिंधू सभा के सचिव किशन आसूदाणी ने कहा कि स्कूल में जो बच्चे पढ़ रहे हैं उन्हें इस प्रकार की पुस्तकें पाकेट बुक्स की साइज़ में छपवाकर दी जाएं ताकि वे आसानी से इसे अपने पास संभालकर रख सकें और फुरसत के क्षणों में पढ़ सकें।

भारतीय सिंधू सभा महिला मंच की सचिव कंचन केसवाणी, संयोजिका प्रियंका पंजवाणी, कमल मूलचंदाणी ने भी अपने विचार प्रकट किये और भारतीय सिंधू सभा के इस प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर भारतीय सिंधू सभा के उपाध्यक्ष पुरषोत्तम रोहड़ा, सचिव किशन रामनाणी व किशन आसूदाणी, कोषाध्यक्ष अशोक केवलरामाणी भारतीय सिंधू सभा महिला मंच की सचिव कंचन केसवाणी, संयोजिका प्रियंका पंजवाणी, वंशिका केसवाणी भारतीय सिंधू सभा युवा मंच के अध्यक्ष जगदीश वंजाणी, सचिव दिलीप बीखाणी, पप्पूभाई केवलरामाणी, राजकुमार कोडवाणी, श्रीचंद चावला, कमल चेलाणी, संतोष डम्बला, राजेश बटवाणी, अनिल कुकरेजा, नंदलाल कांजन, मुरजी वलेचा, परमानंद कुकरेजा, चंदू गोपाणी, भारती कालरा, महक आडवाणी, पूजा मोरयाणी समर्थ, पूनम लालवाणी तथा जिए सिंध के संपादक राजेश स्वामनाणी भी उपस्थित थे।

समाचार 6463270206056199601
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list