Loading...

सिंधी समाज के त्यौहार पर ऑनलाइन चर्चासत्र



वक्ताओं ने डाला एकादशी की महत्वता पर प्रकाश

नागपुर। आर सी चैनल, शंकर एजुकेशन सोसायटी, पूज्य सिंधी पंचायत देवलाली एवं रितिका कल्चर फोरम की ओर से सिंधी समाज के त्योहारों पर ऑनलाईन चर्चासत्र का सफल आयोजन किया गया. संयोजक रतन चावला के अनुसार चर्चासत्र में प्रमुखता से डॉ. कुंदनानी, प्राचार्या हेमलता धनवानी, प्राचार्य चुन्नीलाल शर्मा, लेखक राम दरयानी, शिक्षिका भावना स्नेहा शर्मा, लता धर्मेंद्र भाग्या, दिक्षा शर्मा ने भाग लिया. सभी वक्ताओं ने एकादशी की महत्वता पर प्रकाश डाला. और पौराणिक प्रसंगों का उदाहरण देते हुए ज्ञान की जानकारी दर्शकों से साझा की. 

अनेक संस्थाओं से जुड़ी लता धर्मेंद्र भाग्या ने कहा कि एकादशी ग्यारस पर प्रभु की आराधना, अपने सामर्थ्यनुसार व्रत रखते हैं. कोई फलाहार तो कोई निर्जला व्रत रखकर उपासना करता हैं. पर्व पर दान धर्म की अलग ही महत्वत्ता हैं. गीता का पाठ किया जाता हैं. व्रत उपरांत सात्विक भोजन लिया जाता हैं.

धार्मिक 3387962322426364485
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list