Loading...

मंजिल अपनी जगह है ...




वी 5 गायकों द्वारा शानदार प्रदर्शन


नागपुर। प्रसिद्ध गायक अनिल पिल्ले ने मंजिले अपनी जगा इस गीत की प्रस्‍तुती देकर दर्शकों की प्रशंसा हासिल की, जबकि नितिन झाडे ने जिंदगी की यही रित है जैसे मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। दर्शकों ने अन्य गायकों के शानदार प्रदर्शन की भी सराहना की और कार्यक्रम को सफल बनाया ।

वी 5 एंटरटेनमेंट ग्रुप द्वारा सोमवार को म्यूजिकल प्रोग्राम 'खुदा भी आसमां से ...' का प्रदर्शन किया गया। इवेंट को वी5 के स्टूडियो से फेसबुक पर लाइव प्रसारित किया गया। कार्यक्रम की परिकल्पना संजय बोरकर ने की और उन्होंने ही कार्यक्रम का संचालन भी किया। 

गायक अनिल पिल्ले और नितिन झाडे  द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में योगेश आसरे, आकांक्षा चौधरी, सेवानिवृत्त एसीपी अनिल बोबड़े, दिनेश जाधव, अदिति सिरस्‍वन और स्वरा राठी ने भाग लिया।

स्वरा ने कार्यक्रम की शुरुआत आईये मेहेरबां  गाने से की। अदिति ने निले निले अंबर पर इस गाने को प्रस्‍तुत किया  जबकि अनिल बोबडे और इस दिल में इस गाने ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अनिल पिल्ले के गीत 'सुरमयी शाम' ने भी दर्शकों का दिल जीता। 

नितिन झाडे ने अपने साथी गायिकांओं के साथ दिल है के मानता नही, मच गया शोर सारी नगरी रे ये गीत प्रस्‍तुत किये । योगेश आसरे ने खुदा भी आसमां से, साथ ही अन्‍य गायकों नेहवा के साथ साथ, कजरा मोहोब्‍बतवाला,  तुम्‍हारा इंतजार है, पिया तू अब तो आजा, सांसो की जरूरत जैसे गीतों की प्रस्तुति दी और  कार्यक्रम शानदार तरिकेसे आगे बढ़ता गया।

इस अवसर पर, नितिन झाडे ने आश्वासन दिया कि वी 5 स्टूडियो की ओर से नए गायकों को हमेशा ऐसा अवसर दिया जाएगा। उन्‍होने फेसबुक दर्शकों को धन्यवाद दिये।
कला 4417363144080641470
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list