यारा सिली सिली...
https://www.zeromilepress.com/2020/12/blog-post_978.html
'गाता रहा मेरा दिल' ने जीता दर्शकों का मन
नागपुर। संगीत कार्यक्रम 'गाता रहे मेरा दिल ’में क्रेझी गायिका आशा चौधरी ने 'यारा सिली सिली’ गाने को बड़ी ही शिद्दत के साथ प्रस्तुत किया, जबकि क्रेझी आशा ब-हाटे ने अपने गीत बहारो मेरा जीवन भी इस गीत के साथ से दर्शकों का दिल जीत लिया।
शिव इवेंट्स की ओर से मंगलवार को मधुर गीतों का कार्यक्रम 'गाता रहे मेरा दिल - भाग 6' पेश किया गया। कार्यक्रम की परिकल्पना राजू चोपड़े ने की थी और निर्देशन शिव राज ने किया था। मैनेजर प्रिया वाघुलकर थी।
क्रेझी गायिका आशा चौधरी और क्रेझी गायिका आशा ब-हाटे कार्यक्रम के समन्वयक थे। इस समारोह में परिणीता मातुरकर और हरीश कश्यप मुख्य अतिथि थे। कुमार वेंकटेश, अविनाश पाटिल, संजय वाघोडे, सुनील सूभेदार, टी. के. बालकृष्ण, संगीता पाटिल, दीपाली वाघोदे, पूजा बुचे, आकांक्षा चौधरी और स्वरा राठी जैसे गायकों ने भाग लिया।
कुमार वेंकटेश ने फुलो के रंग से इस गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। क्रेझी गायिका आशा ब-हाटे ने रात का समा झूमे चंद्रमा जैसे मधुर गीतों की प्रस्तुति दी, जबकि क्रेझी गायिका आशा चौधरी ने कई दिलकश गाने जैसे कि अगर दिलवन की रुसवाई का प्रदर्शन किया।
शिवराज ने सह - गायिकाओं के साथ, मै ना भूलुंगा, आज लो जुमली रात माँ आदि गीत प्रस्तुत किये, जबकि हरीश कश्यप ने सोचेंगे तुम्हे प्यार यह गीत गाया। परिणीता मातुरकर ने कभी किसी को मुकम्मल जहां, अभी अभि जैसे गाने गाकर कार्यक्रम का समापन किया।
कार्यक्रम का संचालन आसिफ खान ने किया। इस आयोजन को शिव इवेंट्स के फेसबुक पेज से लाइव स्ट्रीम किया गया।
