लेकर हम दिवाना दिल...
किशोर कुमार के गानों को दर्शकों का शानदार प्रतिसाद
नागपुर। 'मुनीम जी', 'टैक्सी ड्राइवर', 'फंटुश', 'नौ दो ग्यारह', 'पेइंग गेस्ट', 'गाइड', 'ज्वेल थीफ', 'प्रेमपुजारी', 'तेरे मेरे सपने' जैसे फिल्मों के प्रसिद्ध गायक किशोर कुमार के गीतों को आज भी लोग उतनेही दिल से सुनते हैं, जिन्होंने अपनी आवाज़ से संगीत प्रेमियों को दीवाना कर दिया। हार्मोनी इवेंट्स द्वारा प्रस्तुत अंदाज किशोर का इस कार्यक्रम को भी उनके प्रशंसकों से काफी प्रतिसाद मिला ।
हार्मोनी इव्हेट्स द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत करता है अंदाज़ किशोर का यह प्रसिद्ध गायक किशोर कुमार के गीतों का कार्यक्रम रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की परिकल्पना हार्मोनी इवेंट्स के निदेशक राजेश समर्थ ने की, जबकि कार्यक्रम का मंच संचालन श्वेता शेलगावकर ने किया। आयोजन में अशोक दास, गगन पुरी, अश्विन भोकरे, नरेश कावले, आनंद गायधनी, राइजिंग स्टार फेम स्वस्तिका ठाकुर और नवोदित गायिका स्वाति खडसे ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम को हार्मोनी इवेंट्स के फेसबुक पेज पर प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 'सेव आर्ट सेव आर्टिस्ट' के तहत किया गया था। अश्विन भोकरे ने कार्यक्रम की शुरुआत "जिंदगी प्यार के गीत है" गाने से की। ये शाम मस्तानी का प्रदर्शन नरेश कावले ने किशोर कुमार विशेष शैली में किया।
गगन पुरी ने बचना ये हसिनो गीत को पूरा न्याय दिया, जबकि तुम भी चलो हम भी आनंद गायधने को सराहना मिली। मेरा जिवन कुछ कम हे, तेरे मेरे मिलन की जैसे एकल गीतों को दर्शकों ने सराहा । मेरा जिवन कुछ कम हे, तेरे मेरे मिलन की अशी सोलो गीतांना रसिकांनी उत्तम प्रतिसाद दिला. तेरे मेरे मिलन की, लेकर हम दिवाना दिल, पन्ना की तमन्ना, तुझ संग प्रित लगाई, तुम बिन जीवन जैसे कुछ युगल गीतों की भी गायकों ने प्रस्तुति दी। गगन पुरी ने कार्यक्रम का समापन खयके पान बनारसवाला गीत के साथ किया।
