Loading...

नागपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन



सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी करेंगे उद्घाटन

नागपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 66 वें राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर में 25 और 26 दिसंबर को डा. हेडगेवार स्मृति मंदिर रेशमबाग में आयोजित किया गया है. इस 2 दिवसीय आगामी अधिवेशन का उद्घाटन 25 दिसंबर को दोपहर 3 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी के हस्ते किया जाएगा. 

नागपुर में 25 वर्षों बाद अधिवेशन होने जा रहा है. कोरोना महामारी के प्रादुर्भाव की वजह से अभाविप के इतिहास में पहली बार यह अधिवेशन आभासी पद्धति से आयोजित किया जा रहा है. संपूर्ण देश से करीब 4 हजार स्थानों पर अधिवेशन ऑनलाइन पद्धति से हो रहा है. इसमें हजारों विद्यार्थी, कार्यकर्ता शामिल होंगे. 

इस बार 2020 - 21 के शैक्षणिक सत्र के लिए अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में  गुजरात के छगनभाई पटेल की और राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में दिल्ली की निधि त्रिपाठी की नियुक्ति की गई है. इस राष्ट्रीय अधिवेशन में वह कार्यभार स्वीकारेंगे.  साथ ही अभाविप की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर दिये जाने वाला यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार 2020 बिहार राज्य के वैशाली के युवा कार्यकर्ता मनीषकुमार को प्रदान किया जाएगा. 

दो दिन चलने वाले अधिवेशन में विविध सामाजि व शैक्षणिक विषय पर चर्चा की जाएगी. साथ ही देश के सामाजिक - शैक्षणिक, आर्थिक वर्तमान स्थिति पर प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया जाएगा. यह अधिवेशन विद्यार्थी परिषद के कार्य को दिशा देने वाला व संगठनात्मक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होने वाला है.

समाचार 6325110609778799085
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list