Loading...

छोटी निमिषा ने नृत्य प्रस्‍तुत कर दिल जीत लिया




गाता रहे मेरा दिल - पार्ट 4 का आयोजन


नागपुर। उसके छोटे छोटे पैर  साकी साकी रे गीत पर थिरकने लगे, उसकी अदाएं, उसका अभिनय और उसके नृत्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया। शिव इवेंट्स के निदेशक, शिव राज की आठ वर्षीय पोती निमिषा ठाकुर ने इस कार्यक्रम सभी आंखे अपनी ओर मोड ली और कार्यक्रम की शोभा बढाई। 

शिव इवेंट्स द्वारा बुधवार को मधुर गीतों का कार्यक्रम 'गाता रहे मेरा दिल - पार्ट 4' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम, जिसे शिव इवेंट्स के फेसबुक पेज से लाइव स्ट्रीम किया गया था, की परिकल्पना निदेशक राजू चोपड़े ने की थी और शिव राज ने इसका आयोजन किया था। 

प्रिया वाघुलकर शिव इवेंट की मॅनेजर हैं। गायिका संध्‍या टिचकुले, उमी हारोडे, अश्विनी साळुंखे, पूजा बुचे, आकांक्षा चौधरी, नितू केवलरामानी, भावना लालवानी और अनुष्का काले ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी। आकांक्षा चौधरी ने ऐ दिल मुझे बता दे इस गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। 

भावना लालवानी की शिसे या पैमाने से इस गीत को दर्शकों ने खूब सराहा, जबकि अनुष्का काले की ऐरी पवन गीत को भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संध्या टिचकुले ने सलोना सा सजन और पूजा बुचे ने सुन रहा है ना तू यह गीत प्रस्‍तुत किया। 

रूपाली रॉय, जो कार्यक्रम का  मंच संचालन कर रही थी, उन्‍होने ने तनहा तनहा और कमली गीतों का प्रदर्शन किया। और इस दिल में, दिल में हो तुम, हसता हुआ नुरानी चेहेरा, आपक प्‍यार में, आवो ना गुंजी सी है जैसे गायिकाओं ने प्रस्‍तुत किये गीतों का गायिकाओं ने प्रस्‍तुत किया।
कला 454515481186377785
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list