विमुक्ति ध्यान केंद्र का स्वास्थ्य चेतना शिविर संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2020/12/blog-post_83.html
नागपुर। विमुक्ति ध्यान केंद्र द्वारा प्रथम जनसामान्य में ध्यान तथा आयुर्वेद के साथ शारीरिक स्वास्थ्य की संवर्धन कला सिखाने हेतु स्वास्थ्य चेतना शिविर का आयोजन किया गया। १५ दिसंबर को सुबह १० बजे से दोपहर २ बजे तक सिद्धार्थ प्रायमरी शाला, अशोक पानताने, कांजी हाउस चौक, नविन मंगलवारी, नागपुर में आयोजित इस शिविर को आयुर्वेदाचार्य तुषार अवतारे ने मार्गदर्शन किया एवं स्वास्थ्य संबंधी सभी सवालों का समाधान भी किए। शिविर के संयोजक स्वामी ध्यान साक्षी (मनोज बन्सोड) ने नागरिकों से उपस्थित रहकर इस मार्गदर्शन शिविर का लाभ उठाने की अपील की थी।
