Loading...

रक्तदान के लिए सिंधु युवा फोर्स का जनजागरण शुरू




रक्त की कमी को देखते घर घर में दी दस्तक


नागपुर। महानगरपालिका व सामाजिक संस्था सिंधु युवा फोर्स द्वारा विशेष तौर पर थैलेसिमिया रोगीयों के लिए महारक्तदान शिविर का आयोजन मेडिकल कॉलेज, मेयो हास्पिटल, डागा हास्पिटल एवं लाईफ लाईन ब्लड बैंक के साथ मिलकर 10 जनवरी को जरीपटका स्थित संत सतरामदास धर्मशाला में किया जा रहा है. 

इस बार पुनः 1000 से अधिक रक्तदाताओं के रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है. लक्ष्य पुरा करने के उद्देश्य से संस्थाध्यक्ष गुड्डू केवलरामानी के नेतृत्व व कार्यक्रम संयोजक सुनील बिखानी, राकेश खुशालानी, एड कमल आहुजा, मोहन मुलचंदानी, जीतु लालवानी , गुल वासवानी, तुलसी सचदेव, प्रकाश लालवानी, इंद्रकुमार खिलवानी, नितिन ढोलवानी, दिनेश केवलरामानी, विनोद जयकल्यानी, अमर कटारिया, नितिन गोधानी के संयोजन में बाराखोली, लघुवेतन कॉलोनी, इंदोरा बस्ती, शेडें नगर, माया नगर, अंगुलिमाल नगर, मोठा इंदोरा के रहवासी क्षेत्रों में जाकर शहर में चल रही रक्त की कमी के कारण थैलेसिमिया मरीजों को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए रक्तदान करने की अपील की गयी. 

साथ ही संस्था द्वारा 14 वर्षों से किये जा रहे सामाजिक कार्यों से अवगत कराने के बाद 593 नये रक्तदाताओं के नाम उनकी सहमति से दर्ज किये गये. ओमप्रकाश बतरा, महेश केवलरामानी, प्रदीप बालानी, सुंदर मुलचंदानी, मुकेश चौधरी, पिंकी केवलरामानी, सोनु चेलानी, कुमार खुशालानी, दिपक वाधवानी, संजय हेमराजानी, प्रकाश हरीराम केवलरामानी, राजेश साधवानी, जगदिश केवलरामानी, प्रकाश आंनदानी, दिलिप मीरानी, नंदलाल जयसिंघानी, प्रकाश लालवानी, दिलिप केवलरामानी, पियुष हासनानी, इंद्रकुमार खिलवानी, किशोर रुचवानी, टोनी मुलचंदानी, दिपक आडवानी, प्रदिप चावला, रोहित चौधरी, महेश लालवानी, मनोज जानियानी,  चेतन उत्तवानी, नंदलाल वासवानी, सुनील मोटवानी, राजेश भट्ट की उपस्थिति रही.
सामाजिक 6869503277772082484
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list