Loading...

दिलीप नरवडिया अखिल भारतीय ग्राहक कल्याण परिषद के नागपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त




नागपुर। अखिल भारतीय ग्राहक कल्याण परिषद उपभोक्ता के हितों और अधिकारों के लिए देश की अग्रणी संस्था है। साथ ही केंद्र सरकार, महाराष्ट्र राज्य और नीति आयोग द्वारा पंजीकृत संस्था है। परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी ने आज सर्व सम्मति से विविध आंदोलनों से जुड़े विदर्भ गौरव पुरस्कार सहित दर्जनों पुरस्कारों से सम्मानित शहर के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप नरवडिया को नागपुर शहर व जिला के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। 

दिलीप नरवडिया ने अपनी नियुक्ति पर परिषद के संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश मेहाडिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्विन मेहाडिया और राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र तिवारी, कार्याध्यक्ष प्रताप मोटवानी व विदर्भ प्रमुख सुभाष अग्रवाल सहित सभी का आभार व्यक्त किया है। 

दिलीप नरवडिया को परिषद के अध्यक्ष पद पर चुने जाने पर महाविदर्भ जनजागरण, जनमंच, उमेश चौबे सेवा संस्थान, नवनिर्माण बहउदेदशिय संस्था, महात्मा फुले टेलेंट रिसर्च अकादमी, साधार परिवार, मां वैष्णवी शैक्षणिक व बहुउद्देशिय संस्था और मिशन विदर्भ इन सभी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अभिनंदन किया है।
नियुक्ति 7143541919286608504
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list