मोटवानी पुनः विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र के अध्यक्ष नियुक्त
https://www.zeromilepress.com/2020/12/blog-post_963.html?m=0
नागपुर। पूरे विश्व के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले संग़ठन जो कि विश्व के 76 देशों में और और भारत के 24 राज्यों में सिंधी समाज का नेतृत्व कर रहा है। नागपुर के 30 वर्ष से व्यापारिक सामाजिक, धार्मिक और रेलवे से जुड़े प्रताप मोटवानी को पुनः आज मुम्बई से संस्थापक दादा गोपालदास सजनानी, एक्टिव चैयरमेन लायन डॉ राजू मनवानी ने महाराष्ट्र के अध्यक्ष पद पर पुनः नियुक्ति की है।
मोटवानी ने अपने कार्य से सभी को प्रभावित किया है और 1 वर्ष में कोरोना और लॉक डाउन में उनकी टीम ने बेहतरीन कार्य कर महाराष्ट्र राज्य को कार्यो में प्रथम स्थान पर खड़ा कर दिया। नागपुर में मोटवानी गत 30 वर्षों से हर क्षेत्र में सफलता से बेहतरीन कार्य कर रहे है और कोई भी कार्य जुनून से करने के लिए प्रसिद्ध है।
मोटवानी को इन तीस वर्षों में अनेक सरकारी और बेहद ही प्रख्यात संगठनो ने अनेक अवार्ड से सम्मानित किया है। मोटवानी की पुनः अध्यक्ष पद पर नियुक्ति से नागपुर विदर्भ और पूरे महाराष्ट्र की विश्व सिंधी सेवा संगम की समस्त टीम और पदाधिकारियो की टीम में खुशी की लहर रही।
मोटवानी ने अपनी नियुक्ति पर दादा गोपाल दास सजनानी और एक्टिंग चैयरमेन लायन डॉ राजू मनवानी का आभार मान कहा है कि वे वर्ष 2021 में सिंधी समाज के उत्थान के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा देंगे। सिंधी समाज के लिए वह जी जान से दिल से कार्य करेंगे।
मोटवानी ने बताया कि विश्व सिंधी सेवा संगम की कार्यपद्धति में यह अच्छी बात है कि नए साल में पूरे देश विदेश की टीमो और पदाधिकारियो को उनके साल भर किये गए आधार पर मुम्बई कोर कमेटी के निर्देशानुसार जो टीम या पदाधिकारी अच्छा कार्य करते है। उन्हें उनके कार्य के आधार पर उनका प्रमोशन किया जाता है।
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष को अधिकार होता है कि वह अपने राज्यो की टीम और पदाधिकारियों के कार्यो का मूल्यांकन कर उसे प्रमोशन या टीम का समय एक साल बढ़ा सकता है और ऐसी टीम या पदाधिकारियों जो पूरे साल निष्क्रिय रहते है उनके जगह वह सक्रिय लोगों को जोड़ सकता है यह प्रक्रिया नए साल में शुरू हो जाएगी।
मोटवानी ने बताया कि विश्व सिंधी सेवा संगम के नेतृत्व में 16 जनवरी को सिंधी समाज द्वारा अयोध्या में 200 चांदी की इंटे झुलेलाल भगवान चित्रिथ निर्माणाधीन राम मंदिर के लिए यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगीजी को सौंपी जाएगी। जिसमे पूरे विश्व के सिंधी समाज ने सहयोग दिया है।
मोटवानी ने बताया रविवार 24 मार्च को नागपुर में भव्य सिंधी महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमे पूरे महाराष्ट्र से सिंधी समाज के पदाधकारी और विश्व सिंधी सेवा संगम की पूरी केंद्रीय टीम मुम्बई से सम्मिलित होंगी।
उसी तरह मई 2021 में प्रतिवर्षानुसार लोनावाला अम्बिवली सहारा सिटी में तीन दिन तक अंतर्राष्ट्रीय सिंधी महासम्मेलन आयोजित होंगा जिसमे विदेशों और देश के सिंधी समाज के गणमान्य और नेता, राजनेता, उद्योगपति, कलाकार, हजारों प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस वर्ष कोरोना के कारण जनवरी की बजाय इस मई में रखा गया है।
मोटवानी ने समस्त मुम्बई की केंद्रीय टीम और महाराष्ट्र की सभी टीम और पदाधिकारीयो और विशेषकर बहनो की टीम का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से महाराष्ट्र राज्य में ऐतिहासिक कार्य होने से महाराष्ट्र टीम का गौरव बढ़ा है।
