15 जनवरी को विप्र महिला समिति का सम्मेलन
कांचन गडकरी की उपस्थिति में विविध प्रकार की प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
नागपुर। विप्र फाउंडेशन परशुराम सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ, नागपुर ने विप्र सखियों के लिए मकर संक्रांति के पावन अवसर पर विप्र फाउण्डेशन नागपुर इकाई एवं परशुराम सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ, नागपुर की महिला समिति द्वारा हल्दी कुमकुम एंव महिला सम्मेलन का आयोजन आपकी गरिमामय उपस्थिति में शुक्रवार, 15 जनवरी 2021 समय - दोपहर 1 से 5 बजे स्थल - धनसन्स लॉग, वर्धमान नगर, नागपुर में किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में श्रीमती कांचनताई गडकरी वरिष्ठ समाजसेवी की प्रमुख उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विविध प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया है। आयोजन की रूपरेखा 1) पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगीता 2) उखाने प्रतियोगीता 3) पुजा थाली सजावट प्रतियोगीता संपर्क - विणा शर्मा - 8888072969, प्रियंका तिवारी - 9765992893, कल्पना शर्मा - 9503618461, रजनी शर्मा - 8975167469, प्रतियोगीताओं के लिए नाम देने की अंतिम तिश्चि 14 जनवरी रात 7:30 तक है आप सादर आमंत्रित हैं।