निर्मला पाण्डेय की 'खामोशियों का सफरनामा' लोकार्पित
नागपुर। शहर के सुपरिचित हस्ताक्षर निर्मला पाण्डेय की प्रथम हिंदी साहित्यिक कृति (कहानियां) 'खामोशियों का सफरनामा' का लोकार्पण कराड युनिवर्सिटी के कुलपति और सुविख्यात वक्ता चिंतक डॉ वेदप्रकाश मिश्रा के हस्ते और इंदिरा किसलय विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ सागर खादीवाला ने की। सखी पत्रिका की पूर्व संपादिका पूर्णिमा पाटिल प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थी। संचालन का दायित्व कवि अनिल मालोकर ने निभाया , वहीं आरंभ शंखनाद से पूनम मिश्रा पूर्णिमा व राधिका पांडे ने दिया.
कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन के साथ मीरा जोगलेकर के सुमधुर सस्वर सरस्वती वंदना के साथ हुआ. दबी छिपी लेखन प्रतिभाओं को सामने लाने के अविशा प्रकाशन व अविनाश बागड़े के सदप्रयासों की सभी वक्ताओं ने एकमत से प्रशंसा की. निर्मला पाण्डेय ने अपने स्वागत सत्कार का अपने मनोगत में उत्तर दिया.
अतिथियों का सत्कार प्रसिद्ध कार्डियक सृजन डा समित पाठक व डॉ सुचेता पाठक, डॉ शिल्पी पांडे,गीता बूंदीवाल, कार्यक्रम संयोजन श्री विजय पाने ने किया. सुप्रसिद्ध साहित्यकार अविनाश बागड़े ने सबका आभार माना. नगर के गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में उत्स्फूर्त सहभाग उल्लेखनीय रहा.
माया शर्मा, सुधा राठौर, रूबी दास, सोनल कालमेघ, राजेंद्र मिश्र, सुषमा अग्रवाल, मधु गुप्ता, डा आदिला खादीवाला, माधुरी रौलकर, सी डी शिवनकर, आदेश जैन, एशा चटर्जी, नीलम शुक्ला, रामकृष्ण सहस्त्रबुद्धे, दीप्ति कुशवाहा, विक्रांत हटवार, ममता मिश्रा, जिए सिंध के संपादक राजेश स्वामनानी विशेष तौर पर उपस्थित थे.
