Loading...

चरणजीतसिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल



राकांपा पश्चिम नागपुर कार्यकारिणी बैठक संपन्न

नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पश्चिम नागपुर संगम वार्ड अध्यक्ष रोशन मेश्राम, समाज सेवक इन्होंने कार्यकारिणी सदस्य की बैठक आयोजित की। इसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विभाग महासचिव व प्रदेश उपाध्यक्ष उद्योग व व्यापारी सेल राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी नागपुर शहर उपाध्यक्ष पश्चिम नागपुर निरीक्षक चरणजीत सिंह चौधरी, हेमंत भोतमांगे, महासचिव राजेश तिवारी, शहर महासचिव राकांपा उद्योग व्यापार सेल जिला उपाध्यक्ष उपस्थित थे। 


संजय तिवारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नागपुर जिला शहर महासचिव व रायूका वरिष्ठ महासचिव अजहर पटेल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। चरणजीतसिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और पार्टी को मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के द्वारा आने वाली सभी समस्याओं से लड़ने के लिए सदैव तत्पर रहने की व आपसी मेलजोल बढ़ाकर हर समस्याओं से डटकर मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया। 

तत्पश्चात वार्ड अध्यक्ष रोशन मेश्राम ने कार्यकारिणी की यादी उन्हें सौंपी और उन्होंने कार्यकारिणी को मान्यता दी। इसमें प्रमुख रूप से कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल राऊत, अरविंद सूर्यवंशी, राजेश पराठे, अमर मानकर, कविता बावने, शारदा रंगारी, पिंकी मरदाने, मीना बावने, पूजा मेश्राम, नीलेश मेश्राम, सचिन बाव ने मनोज रंगारी, स्नेहल रंगारी, सीमा नगराले उपस्थित थे। सभी कार्यकारिणी व सभी पार्टी के पदाधिकारी का आभार प्रदर्शन हेमंत भोतमांगे ने किया।

समाचार 1703315058247208919
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list