Loading...

शरद बागडी आदर्श कार्य गौरव समाज रत्न पुरस्कार से सम्मानित



नागपुर। महाराष्ट्र राज्य मनुष्य बल विकास लोकसेवा अकादमी के लगातार अपने १९ वें सालाना महाराष्ट्र राज्य स्तरीय गुणीजन गौरव महासंम्मेलन - नासिक व मुंबई  मे आयोजित किया गया। मनुष्य बल विकास लोकसेवा अकादमी पिछले १८ वर्षों से राज्य स्तर पर सामाजिक, शैक्षणिक, कला, साहित्य, संस्कृति, आरोग्य, खेलकूद आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों का चयन जुरी द्वारा करके उनको प्रौत्साहित करने हेतु महाराष्ट्र राज्य स्तरीय गुणिजन गौरव महासंम्मेलन का आयोजन मई - जून में करती हैं। इस वर्ष करोना महामारी के कारण इसका आयोजन नवंबर व दिसंबर में नाशिक व मुंबई में किया गया। सिनीयर सिटीजन को पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र टपाल से भेजा गया।

महाराष्ट्र नागपुर से शरद गोपीदासजी बागडी, नागपुर को उनके समाज हित, समाज सुधारक उत्तम चिंतन व लेखन कार्य, समाज सेवा के लिये  'आदर्श कार्य गौरव समाज रत्न पुरस्कार-२०२०' प्रदान किया गया। इस मौके पर अकादमी द्वारा कुछ चयन किये हुए विशेष विभूतियों का संपूर्ण परिचय व साक्षात्कार के साथ गौरवग्रंथ भी प्रकाशित किया जायेगा। इस विशेष गौरवग्रंथ मे शरद बागडी का संपूर्ण परिचय व साक्षात्कार भी शामिल हैं। शरद बागडी को अपने लेखन, चिंतक व समाज सेवा के लिए ३ अंतरराष्ट्रीय - २७ राष्ट्रीय पुरस्कार व २१८ संस्थाओं द्वारा संम्मानीत किया गया है। करोना महामारी होने से पुरस्कार आँनलाइन, पोस्ट से प्रदान किया गया।

सम्मान 503041067913929939
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list