Loading...

गणतंत्र दिवस होगा तिरंगा अभिषेक



नागपुर। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को ऑनलाइन वर्चुअल तिरंगा अभिषेक आयोजन किया हैं. श्री. कुंथुगिरी क्षेत्र आलते कोल्हापुर, णमोकार तीर्थ नाशिक, नवग्रह तीर्थ वरुर हुबली, धर्मतीर्थ क्षेत्र कचनेर  के तत्वावधान में जगतगुरू गणधराचार्य गणाधिपति कुंथुसागरजी गुरुदेव के अमृत महोत्सव पर विशेष आयोजन किया हैं. 

भारत देश की उन्नति और विश्व शांति के लिए दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक तिरंगा अभिषेक होगा. आचार्यश्री कुंथुसागरजी गुरुदेव, आचार्यश्री कनकनंदीजी गुरुदेव के आशीर्वाद से, सारस्वताचार्य देवनंदीजी गुरुदेव के मार्गदर्शन से, युवाचार्य राष्ट्रसंत आचार्यश्री गुणधरनंदीजी गुरुदेव के निर्देशन में आचार्यश्री गुप्तिनंदीजी गुरुदेव के प्रेरणा से आयोजन किया हैं.
    

इस समारोह में जैन परिवारों के जिन पूर्वजों ने स्वाधीनता संग्राम या आजाद हिंद फौज में भाग लिया, भारत मे रहकर जल-थल-नभ सेना में रहते हुए देश को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. दानदाताओं, कोरोना काल में संघपति बन कर दिगंबर जैन आचार्य संघों की तन-मन-धन से सेवा की हैं, पिछले कई वर्षों से संघपति बन कर दिगंबर जैन आचार्य संघ की निरंतर सेवा में हैं, टीवी चैनल, वीडियो चैनल के माध्यम से धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे है, जिनवाणी, गुरुवाणी घर घर में पहुचा रहे हैं ऐसे महानुभावों सम्मान, बहुमान किया जायेगा यह जानकारी श्री. धर्मतीर्थ विकास समिति के संयोजक नितिन नखाते ने दी हैं.

आध्यात्म 5271262026924905652
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list