Loading...

जादू है नशा है...



गायकों के मधुर गीतों ने  दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया

नागपुर। रुही म्यूजिकल ग्रुप के कार्यक्रम में भाग लेने वाले गायकों ने अपनी सुरीली आवाज़ के माध्यम से हिंदी और मराठी गीतों की मिठास को दर्शकों तक पहुँचाकर फेसबुक के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इवेंट को प्रशंसकों का भारी प्रतिसाद मिला।

रुही म्यूजिकल ग्रुप - वॉयस एंड वाइब्रेशन प्रस्‍तुत 'जादू है नशा है' यह संगीत का कार्यक्रम  रूही सूर्यवंशी, राजीव आर्य और प्रमोद पेकड़े के फेसबुक पर लाइव प्रसारित किया गया। यह कार्यक्रम, जिसे वी 5 एंटरटेनमेंट स्टूडियोज से स्ट्रीम किया गया था, रूही सूर्यवंशी द्वारा होस्ट किया गया  और राजीव आर्य और प्रमोद पेकडे द्वारा समन्वयक थे ।

महेंद्र कपूर की आवाज के धनी जाने जाने वाले गायक  एम. व्‍ही. पारधे  के साथ,  शिरीष सूर्यवंशी, अंकिता मेहर, दीपक कोसुरकर, प्राजक्‍ता कुळकर्णी, व टी. के. बालकृष्‍णन  यांनी विविध सुमधूर गीते सादर केली. दीपक मंगलेकर   ने विभिन्न मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। दीपक मंगलेकर अतिथि गायक के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम का आरंभ वक्रतुंड महाकाय इस प्रार्थना के साथ हुआ। उसके बाद रूही ने बहुत ही दिलकश अंदाज में जादु है नशा है यह शीर्षक गीत प्रस्तुत किया। दीपक के दिलबर मेरे कब तक मुझे इस गीत को दर्शकों द्वारा पसंद किया गया। प्रमोद पेकड़े ने रोते हुये आते है सब का प्रदर्शन किया जबकि राजीव आर्य ने तू जो नहीं है तो गीत का प्रदर्शन कर कार्यक्रम में रंग भर दिये। 

एम. व्‍ही. पारधे   ने मराठी गीत सुर तेच छेडिता का प्रदर्शन करके महेंद्र कपूर की याद को ताजा किया। उन्होंने ऐसे ही एक हिंदी गीत चला जाता हूं का भी प्रदर्शन किया । गायकों ने एक से बढ़कर एक शानदार गीतों जैसे आंखो में कयामत, दिवाने है दिवानों को, हुस्‍न वाले तेरा, कजरा मोहोब्‍बतवाला, ऐ काश के हम गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

कला 8030546663657760431
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list