सुहानी चांदनी राते...
https://www.zeromilepress.com/2021/01/blog-post_35.html
शिव इवेंट्स के गायकों ने किया माहौल
नागपुर। हिंदी और मराठी फिल्मों में कई मधुर गीत हैं जो आज भी मन को लुभाते हैं। शिव इवेंट्स के गायकों ने कुछ ऐसे ही गानों की प्रस्तुती दी और मकर सक्रांती के पर्व पर माहौल किया। शिव इवेंट्स द्वारा गुरुवार को 'गाता रहे मेरा दिल - भाग 10' यह मधूर गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मकर संक्रांति के अवसर पर महिलाओं के लिए इस विशेष कार्यक्रम आयोजन किया गया था।
इस कार्यक्रम की परिकल्पना राजू चोपड़े द्वारा की गई थी और इसका आयोजन शिव इवेंट्स के संचालन शिव राज ने किया था। इस कार्यक्रम फेसबुक लाइव शिव इवेंट के आय डी से किया गया था। परिणीता मातुरकर तथा सुहास अम्बुलकर, अर्चना अम्बुलकर अतिथि गायक, गायिका की तौर पर उपस्थित थीं। आशा चौधरी, दीपाली वाघोडे, आशा बारहाते, उमा हारोडे, वनिता डेंगे, प्राची देशमुख, अंबुलकर और पद्मजा पाटिल ने इसमें भाग लिया।
प्राची देशमुख ने कार्यक्रम की शुरुआत एक मराठी गीत रूपेरी वाळूत से की। परिणीता मातुरकर ने ऐसा समा ना, सुहानी चांदनी राते, तुम्हारे लिये शायद जैसे एकल गीतों की प्रस्तुती देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। दीपाली वाघोडे ने माना तेरी नजर में, आवो ना गले लगाओ ना जैसे रंगारंग गीतों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। पद्मजा पाटिल ने दिल ने कहा चुप से, आशा चौधरी ने शारद सुंदर चंदेरी राती का प्रदर्शन किया,
आशा बारहाते ने तुम्हे याद करते इस गीत की प्रस्तुती दी। इसके बाद गायकों ने एक के बाद एक मधुर हिंदी मराठी गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का अंत पद्मजा पाटिल के गीत जब छाये मेरा जादु से हुआ। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मंच संचालक आसिफ खान ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया। साउंड अशोक रेड्डी का था और लाइव स्ट्रेममिंग सविन्द्र बिसेन तथा लाइट सुनील का था।