नागपुर राजभवन का कांग्रेस कमेटी ने किया घेराव
इंधन दरवृध्दि के विरोध में सड़क पकाईं रोटियां
नागपुर। केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र और संसद के नियमों की तोड़ मरोड़ कर लाए तीन कृषि कानून किसानों को बरबादी की कगार पर पहुंचाने वाले हैं। इस कानून के माध्यम से बड़े उद्योगपतियों के गुलाम बने सत्ताधीश अब किसानों को भी उद्योगपतियों के गुलाम बनाने की साजिश रच रहे हैं। यह तीन कृषि कानून उसी साजिश का हिस्सा होने की बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात में राजभवन के समक्ष कांग्रेस के विशाल घेराव आंदोलन को संबोधित करते हुए व्यक्त की।
उन्होने कहा कि कांग्रेस उनकी यह साजिश सफल नहीं होने देगी। केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों तथा आम जनता को आर्थिक संकट में डालने वाली ईंधन दरवृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर शनिवार को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालासाहेब थोरात के नेतृत्व में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ हजारों की संख्या में किसानों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर राजभवन का घेराव किया।
ईंधन दरवृद्धि के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने सड़क पर लकड़ी से चूल्हा जलाकर उस पर रोटियां पकाते हुए भाजपा सरकार का प्रतीकात्मक निषेध किया। नागपुर में राजभवन का घेराव करने के लिए जिला परिषद कन्या शाला काटोल रोड स्थित एम. एस. ई. बी. आफिस चौक से इस आंदोलन के संयोजक शहर अध्यक्ष व विधायक विकास ठाकरे व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेद्र मुलक के संयुक्त तत्वावधान में भव्य मोर्चा निकाला गया।
विधायक विकास ठाकरे के नेतृत्व में नागपुर राजभवन का घेराव किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उर्जा मंत्री डॉ. नितीन राऊत, सुनील केदार, श्रीमती यशोमती ठाकुर, विदर्भ से आए सभी गणमान्य आमदार, नेता पदाधिकारी शामिल थे। इस किसान आंदोलन के समर्थन में समाज सेविका निशा खान, संगीता तलमले, रीमा चव्हाण, किरण यादव, कविता हिंगनेकर एवं कई पदाधिकारी महिलाएं शामिल थी।